– एसडीएम बोले बुधवार को सीएसपी के साथ मौका देखकर लेंगे निर्णय
– सांसद प्रतिनिधि बोले व्यापारियों के हीत में हर संभव प्रयास करेंगे
– सीएम राईज स्कूल के सामने बने शासकीय आवास की जमीन काम में ले तो हो सकता हैं मार्ग चोड़ा
जावरा। शहर के मध्य गुजरने वाली रेलवे समपार क्रमांक 177 को रेलवे ने गत दिनों बगैर किसी पूर्व सूचना के अचानक बंद कर दिया। ऐसे में अब फाटक बंद होने से स्टेशन चौराहा और फाटक चौराहा वाला हिस्सा सुना हो गया हैं, वाहनों की आवाजाही बंद हो गई हैं। जिससे यह क्षैत्र पुरी तरह से विरान हो गया हैं। फाटक क्षैत्र में फिर से चहल पहल बढ़ाने तथा यात्रियों को सुविधा मिले इस हेतु मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान फाटक क्षैत्र के रहवासियों और व्यापारियों ने एसडीएम त्रिलोचन गौड को मांग पत्र सौंपा। साथ ही व्यापारियों ने सांसद सुधीर गुप्ता के प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी को उक्त मांग पत्र सौंपा हैं। व्यापारियों की मांग पर एसडीएम ने कहा कि वे बुधवार को सीएसपी दुर्गेश आर्मो और नगर पालिका अमले के साथ पहुंचकर मौका मुआयना करेंगे उसके बाद आगे का निर्णय लेंगे। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने बताया कि पत्र सांसद को भेज दिया हैं, व्यापारियों के हीत में हर संभव प्रयास करेंगे।
फाटक क्षैत्र के व्यापारियों/रहवासियों ने ज्ञापन में बताया कि रेलवे फाटक स्थायी रुप से बंद हो जाने के कारण रेल्वे स्टेशन रोड के स्थानीय दुकानदारों के सामने रोजगार का एक विकराल संकट खड़ा हो गया है। इसी के साथ इंदिरा कॉलोनी, जवाहर नगर, विवेकानंद कॉलोनी में स्थित दो स्कूल, सिविल लाईन्स से लेकर रतलाम नाका तक के 3 स्कूल के हजारों बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पुलिस लाईन्स स्थित आरक्षकों एवं 24 वीं बटालियन के जवानों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। ओवर ब्रिज पर टू व्हीलर वाहन एवं पैदल चलने वाले लोगों के लिए अलग से फुटपाथ नहीं होने के कारण दुर्घटना होना स्वाभाविक है।
जाम से मिलेगी निजाद –
ओवर ब्रिज से यातायात सीधा रतलामी गेट पहुंच रहा है जिसके परिणाम स्वरुप गौशाला रोड, रतलामी गेट पर जाम लगना एक आम बात हो गई है। साथ ही रतलामी गेट से स्टेशन रोड के सभी दुकानदारों की ग्राहकी प्रभावित हुई है। कई दुकानदारों के सामने अपनी रोजी रोटी का एकमात्र सहारा दुकान जिसे बंद करने की नौबत आ चुकी है। उनकी दुकानों का किराया भी नहीं निकाल पा रहे हैं। ऐसे में वे दुकानदार बेरोजगार हो जाएंगे।
फाटक तक हो वन वे –
फाटक क्षैत्र के व्यापारियों ने एसडीएम त्रिलोचन गौड से रतलामी गेट से स्टेशन रोड, फाटक चौराहा तक वन वे करने की मांग करते हुए बताया कि ऐसा करने से उक्त रोड पर स्थित दुकानदार अपना व्यापार व्यवसाय भली भांति कर सकेंगे ताकि दीपावली पर्व पर लोगों का धंधा चौपट न हो। चूंकि दुकानदार वर्ष भर मेहनत करके दीपावली त्यौहार के लिए अपनी दुकान में अच्छा खासा इन्वेस्टमेंट करके अपने व्यवसाय हेतु माल भरता है। ऑटो, टेम्पो, टू व्हीलर आदि वाहन यदि रतलाम गेट से स्टेशन चौराहा से थाने के सामने होकर ब्रिज पर जाएंगे तो दुकानदारों एवं व्यापारियों का रोजगार प्रभावित नहीं होगा किसी को अन्यत्र जगह जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। साथ ही उक्त रोड पर अभी आम नागरिकों हेतु टेम्पो नहीं मिल रहे हैं ऐसे में लोगों को टेम्पो, ऑटो की सुविधा भी बहाल हो सकेगी। अभी इस रोड की एवं कॉलोनीयों की सवारी को टेम्पो वाले रतलामी गेट पर ही उतार रहे हैं जिससे आमजन को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
सीएम राईज स्कूल के सामने की जगह कर सकते है अधिगृहित –
व्यापारियों ने बताया कि रेलवे फाटक से पुलिस थाने के सामने से होकर यदि ऑटो मिनीडोर गुजरते हैं तो उन्है एक छोटी सी समस्या का सामना करना पड़ेगा। ब्रिज चढ़ते समय टर्न पर जगह कम हैं, जिससे परेशानी आएगी, लेकिन उसके लिए सीएम राईज स्कूल के सामने बने शासकीय आवास के बाहर करीब 15 फीट की जगह खाली पड़ी हैं, केवल तार फेसिंग की हुई हैं, वहीं इस जमीन विद्युत मंडल की जमीन लगी हैं, ऐसे में इस जमीन को काम में लिया जाए तो टर्न पर वाहनों के मुडने की समस्या भी समाप्त हो जाएगी।
००००००००००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

