• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच, नाकोड़ा ट्रेडर्स से मैगी नूडल्स का सैंपल लिया

October 9, 2026

रतलाम में रिश्वत के 3 मामलों में कलेक्टर की कार्रवाई, जावरा, नामली व ताल के तीन पटवारी निलंबित

October 9, 2026

जावरा में 11 पेटी अवैध शराब जब्त: अल्टो कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 1.98 लाख रुपये का माल बरामद

October 8, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, October 9
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»फाटक के साथ व्यापार व्यवसाय भी हुआ बंद, लाचार हुए व्यापारी, ऑटो मिनीडोर को वन वे के तहत फाटक होकर आने जाने की उठी मांग
जावरा

फाटक के साथ व्यापार व्यवसाय भी हुआ बंद, लाचार हुए व्यापारी, ऑटो मिनीडोर को वन वे के तहत फाटक होकर आने जाने की उठी मांग

EditorBy EditorOctober 21, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– सोमवार को नपा सीएमओ और ट्रेफिक सुबेदार के साथ नपा सभागृह में व्यापारियों ने की बैठक
– मंगलवार को एसडीएम से मिलकर करेंगे मांग
जावरा। शहर के मध्य गुजरने वाली रेलवे समपार क्रमांक 177 को रेलवे ने गत दिनों बगैर किसी पूर्व सूचना के अचानक बंद कर दिया। ऐसे में अब फाटक बंद होने से स्टेशन चौराहा और फाटक चौराहा वाला हिस्सा सुना हो गया हैं, वाहनों की आवाजाही बंद हो गई हैं। ऑटो, टेम्पो और मिनीडोर चालकों ने भी इस ओर आना बंद कर दिया हैं। जिसके चलते फाटक बंद होने के साथ ही अब व्यापार व्यवसाय भी बंद हो गया हैं, जिस पर फाटक क्षैत्र के सभी रहवासी लाचार हो चुके हैं। इधर फाटक बंद होने से अब यात्री वाहनों ने भी रेलवे स्टेशन तक आना बंद कर दिया हैं, वे सवारियों को रतलामी गेट पर ही उतार कर सीधे ओव्हरब्रिज से ही चौपाटी निकल रहे हैं। ऐसेे में यात्रियों को रतलामी गेट से फाटक और स्टेशन तक पैदल ही आना जाना करना पड़ रहा हैं। फाटक क्षैत्र में फिर से चहल पहल बढ़ाने तथा यात्रियों को सुविधा मिले इस हेतु सोमवार की शाम को फाटक क्षैत्र के व्यापारी और रहवासियों ने नपा सीएमओ दुर्गा बामनिया और ट्रेफिक सुबेदार सोनु वाजपेयी से चर्चा कर वन वे लागू करने की मांग रखी। वहीं मंगलवार को सभी जनसुनवाई के दौरान एसडीएम त्रिलोचन गौड के साथ विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय को भी पत्र सौंपकर मांग रखेंगे।

फाटक क्षैत्र के व्यापारियों/रहवासियों ने बताया कि रेलवे फाटक स्थायी रुप से बंद हो जाने के कारण रेल्वे स्टेशन रोड के स्थानीय दुकानदारों के सामने रोजगार का एक विकराल संकट खड़ा हो गया है। इसी के साथ इंदिरा कॉलोनी, जवाहर नगर, विवेकानंद कॉलोनी में स्थित दो स्कूल, सिविल लाईन्स से लेकर रतलाम नाका तक के 3 स्कूल के हजारों बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पुलिस लाईन्स स्थित आरक्षकों एवं 24 वीं बटालियन के जवानों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। ओवर ब्रिज पर टू व्हीलर वाहन एवं पैदल चलने वाले लोगों के लिए अलग से फुटपाथ नहीं होने के कारण दुर्घटना होना स्वाभाविक है।
रतलामी गेट और गौशाला पर लग रहा जाम –
ओवर ब्रिज से यातायात सीधा रतलामी गेट पहुंच रहा है जिसके परिणाम स्वरुप गौशाला रोड, रतलामी गेट पर जाम लगना एक आम बात हो गई है। साथ ही रतलामी गेट से स्टेशन रोड के सभी दुकानदारों की ग्राहकी प्रभावित हुई है। कई दुकानदारों के सामने अपनी रोजी रोटी का एकमात्र सहारा दुकान जिसे बंद करने की नौबत आ चुकी है। उनकी दुकानों का किराया भी नहीं निकाल पा रहे हैं। ऐसे में वे दुकानदार बेरोजगार हो जाएंगे।रतलामी गेट से फाटक तक वन वे की मांग –
फाटक क्षैत्र के व्यापारियों ने जावरा एसडीएम त्रिलोचन गौड, सीएमओ दुर्गा बामनिया के साथ विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय से रतलामी गेट से स्टेशन रोड, फाटक चौराहा तक वन वे करने की मांग करते हुए बताया कि ऐसा करने से उक्त रोड पर स्थित दुकानदार अपना व्यापार व्यवसाय भली भांति कर सकेंगे ताकि दीपावली पर्व पर लोगों का धंधा चौपट न हो। चूंकि दुकानदार वर्ष भर मेहनत करके दीपावली त्यौहार के लिए अपनी दुकान में अच्छा खासा इन्वेस्टमेंट करके अपने व्यवसाय हेतु माल भरता है। ऑटो, टेम्पो, टू व्हीलर आदि वाहन यदि रतलाम गेट से स्टेशन चौराहा से थाने के सामने होकर ब्रिज पर जाएंगे तो दुकानदारों एवं व्यापारियों का रोजगार प्रभावित नहीं होगा किसी को अन्यत्र जगह जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। साथ ही उक्त रोड पर अभी आम नागरिकों हेतु टेम्पो नहीं मिल रहे हैं ऐसे में लोगों को टेम्पो, ऑटो की सुविधा भी बहाल हो सकेगी। अभी इस रोड की एवं कॉलोनीयों की सवारी को टेम्पो वाले रतलामी गेट पर ही उतार रहे हैं जिससे आमजन को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Post Views: 426
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच, नाकोड़ा ट्रेडर्स से मैगी नूडल्स का सैंपल लिया

October 9, 2026

जावरा में 11 पेटी अवैध शराब जब्त: अल्टो कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 1.98 लाख रुपये का माल बरामद

October 8, 2026

534 लोगों के दांतों की जांच, 12 बच्चों में फ्लोरोसिस की समस्या मिली

October 7, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच, नाकोड़ा ट्रेडर्स से मैगी नूडल्स का सैंपल लिया

By EditorOctober 9, 2026

– खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खिड़की दरवाजा स्थित फर्म का किया निरीक्षण – भोपाल की…

रतलाम में रिश्वत के 3 मामलों में कलेक्टर की कार्रवाई, जावरा, नामली व ताल के तीन पटवारी निलंबित

October 9, 2026

जावरा में 11 पेटी अवैध शराब जब्त: अल्टो कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 1.98 लाख रुपये का माल बरामद

October 8, 2026

रतलाम कलेक्टर की कार्रवाई : अवैध बायोडीजल का 3.70 लाख का माल राजसात, सरपंच-सचिव के खिलाफ जमानती वारंट, एक साल का जिला बदर

October 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच, नाकोड़ा ट्रेडर्स से मैगी नूडल्स का सैंपल लिया

October 9, 2026

रतलाम में रिश्वत के 3 मामलों में कलेक्टर की कार्रवाई, जावरा, नामली व ताल के तीन पटवारी निलंबित

October 9, 2026

जावरा में 11 पेटी अवैध शराब जब्त: अल्टो कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 1.98 लाख रुपये का माल बरामद

October 8, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.