जावरा। समाज के गरीब वर्ग का उत्थान करना तीर्थ यात्रा से कम नहीं जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार जो सेवा कार्य कर रहा है, उसकी जितनी अनुमोदना की जाए कम हैं।
उक्त विचार जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन के झोन अध्यक्ष शेखर नाहर ने जैन सोशयल ग्रुप जावरा के पूर्व अध्यक्ष एवं पत्रकार स्व. विशाल छाजेड़ की चतुर्थ पुण्यतिथि पर जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार द्वारा चलाई जा रही विशाल साधार्मिक योजना के शुभारंभ के अवसर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष संजय आँचलिया ने कहा स्वर्गीय विशाल छाजेड़ की याद में प्रारंभ की गई विशाल साधार्मिक योजना में समाज के गरीब वर्ग के व्यक्ति को दो जोड़ कपड़े, मिठाई, पूजन सामग्री उपलब्ध की जाती है। ग्रुप अध्यक्ष हर्षित पगारिया ने बताया कि विशाल स्नेह योजना में 108 जोड़ कपड़े सिलाई सहित साधार्मिक बंधुओ को प्रदान किए जाएंगे।माल्यापर्ण के साथ हुआ शुभारंभ –
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय विशाल छाजेड़ के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर कांतिलाल औरा (दलाल), पारस छाजेड़, पुखराज छाजेड़, नेमीचंद जैन, राजकुमार पीपाड़ा, अभय काठेड़, वैभव रांका, जिग्नेश पटेल, मनीष दसेडा, सौरभ मेहता, मितेश धोका, मनीष सिसोदिया, अभिषेक चत्तर, वर्षा छाजेड़, जागृति पटेल, विकास छाजेड़, जय छाजेड़ आदि उपस्थित रहे। संचालन पूर्व अध्यक्ष मनोज मेहता ने किया। आभार दिनेश भंडारी ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.