– 7.40 किलोमीटर कि तीन सड़क बनेगी,
– विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने कुछ माह पूर्व 15 करोड़ की सडको की दिलाई थी स्वीकृति
जावरा। विकास के पथ पर अग्रसर जावरा विधानसभा क्षेत्र को लगभग साढ़े आठ करोड़ रुपए की तीन सड़क मार्गो की सौगात मिली हैं। जिसमें मुख्य रुप से जावरा चौपाटी से हरियाखेड़ा होकर बरगढ़ बायपास तक की सड़क हैं। उल्लेखनीय है कि इस सड़क की मांग लंबे समय से की जा रही हैं। हालही में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने इस सड़क निर्माण के लिए विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा था। जिस पर उपमुख्यमंत्री ने विधायक से प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए थे। जिस पर विधायक ने उक्त मार्ग के लिए नपा और लोकनिर्माण विभाग से तत्काल प्रभाव से प्रस्ताव मंगवाकर प्रेषित किए थे। जिसके चलते अब विधायक के प्रयास से सफलता मिली हैं। विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने इस मार्ग की जल निकासी के लिए नाली के लिए राशि स्वयं की विधायक निधि से प्रदान पूर्व में ही कर दी हैं। वहंी नपा ने भी इस मार्ग को प्राथमिकता से लेते हुए इस मार्ग पर मुरम डालना प्रारंभ कर दिया हैं। वहीं कुछ महीनो पूर्व ही क्षेत्र को लगभग 15 करोड़ रुपए की पांच सड़क मार्गो की सौगात मिली थी।
विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा जावरा विधानसभा क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। इन प्रयासों में सफलता भी मिलती जा रही हैं। विधायक डॉ पाण्डेय ने विधानसभा चुनाव के बाद क्षेत्र में महत्वपूर्ण सडक मार्गो के प्रस्ताव तेयार कर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से मिलकर प्राथमिकता बताई, जिसके फलस्वरूप इन प्रस्तावों को स्वीकृति भी मिल गई।
इन तीन मार्गो की मिली स्वीकृति –
विधायक डॉ पाण्डेय ने जावरा नगर एव ग्रामीण क्षेत्र के आगामी समय मे विस्तारित होने को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न सडक मार्गो के प्रस्ताव बनाये थे। जिनमे कुल लगभग 7.40 किमी लम्बाई के जावरा चौपाटी से व्हाया हरियाखेडा से जावरा बायपास पहुच मार्ग निर्माण, भाटखेडी से आक्यादेह पंहुच मार्ग निर्माण एवं ताराखेड़ी से नगरी पहुच मार्ग निर्माण की स्वीकृति मिल गई हैं। दीपपर्व के पूर्व जावरा विधानसभा क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष हैं।
पूर्व में 15 करोड़ में इन मार्गो की मिली थी स्वीकृति –
उल्लेखनीय है कि डॉ पाण्डेय के प्रस्तावों पर राज्य शासन ने लगभग 15 करोड़ रुपए की राशि से जावरा-कालूखेडा मार्ग से रोग्यादेवी मगरा पर्यटन स्थल पहुच मार्ग, सेमलखेडी से पिंगराला पहुच मार्ग, कुशलगढ़ से आकतवासा पहुच मार्ग, सुजापुर-भाटखेडी-तालिदाना मार्ग एवं मन्याखेडी से गोंदीधर्मसी पहुच मार्ग निर्माण की स्वीकृति प्रदान की थी। जिनमे से अधिकाँश का कार्य भी प्रारम्भ किया जा चुका है।
कार्यकर्ताओं ने किया हर्ष व्यक्त –
इन सडक मार्गो की स्वीकृति मिलने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, अमित पाठक, राजेन्द्र सिंह गुडरखेडा, मुकेश बग्गड़, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराम पाटीदार सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह व क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

