– सड़क निर्माण, भवन निर्माण में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण से जुड़ी कई शिकायते सीएम तक पहुंची
– शिकायतों के निराकरण में भी अधिकारियों की लापरवाही उजागर, कई शिकायतों का नहीं हो रहा निराकरण
जावरा। शहर को ग्रामीण अंचलों से जोडऩे के लिए सड़क निर्माण, भवन निर्माण आदि जैसे कई कार्य करने वाला विभाग हैं लोक निमार्ण विभाग, इस विभाग द्वारा बनाए गए भवनों, सड़कों आदि में भ्रष्टाचार, घटिया सामग्री निर्माण तथा कार्यो में लेटलतिफी और लापरवाही और कमिशन खोरी की शिकायत आम बात हैं, इस विभाग के स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह हैं कि मध्यप्रदेश की महती सुविधा सीएम हेल्पलाईन में भी जावरा अनुविभाग का लोक निर्माण विभाग पहले नंबर पर हैं। जिसको लेकर जिला कलेक्टर में भी कई बार इस विभाग के अधिकारियों को लताड़ लगा चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके कई शिकायते अब भी पेंडिग पड़ी हैं, जिनका निराकरण नहीं हो रहा हैं।
कारण हैं विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का अडियल रवैया, विभाग के आला अधिकारी जावरा के कोर्ट परिसर स्थित कार्यालय में कम ही मिलते हैं, ऐसे में कई शिकायतकर्ता खाली आफीस देखकर पुन: लोट जाते हैं, सूत्रों की माने तो विभाग के आला अधिकारी अपने तय कार्यालय में बैठकर काम करने के बजाय जावरा के विश्राम गृह स्थित निजी कार्यालय पर बैठकर काम करना ज्यादा पसंद करते हैं, निर्माण संबंधी कई फाईले भी तय कार्यालय के स्थान पर इन अधिकारियों के निजी कार्यालय पर पड़ी रहती हैं, या यू कहें की निजी कार्यालय पर जानबुझकर फाईले रखकर उनमें काला धोला किया जा सके। ठेकेदारों से साठं गांठ की जा सके। इतना ही नहीं कई बार से अधिकारी अपना फोन तक रिसीव नहीं करते हैं। हालही में जावरा में पदस्थ हुई एसडीओ किरण जमडा भी फोन उठाने में अपने पुराने अधिकािरयों की तर्ज पर ही काम कर रही हैं। 

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

