– मंगलवार को सुबह से परवलिया डेरों में तैनात हुआ पुलिस फोर्स, दो कहांनिया आपसी में जुड़ी
– कोई नहीं समझ पाया मामला क्या हैं … ? क्यों जमा हुई पुलिस … ?
– अंतत: अधिकारी बोले एमपीआरडीसी के आवेदन पर अतिक्रमण हटाने पहुंचा हैं अमला
जावरा। लेबड़ नयांगाव फोरलेन स्थित ग्राम परवलिया में बीते दिनों प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन के 9 लड़के पहुंचे थे, सिगरेट के पैसों की बात को लेकर विवाद हुआ, तो लड़कों और दुकानदार के बीच मारपीट हो गई, मारपीट के एक लड़का लापता हो गया। चूकिं लड़का उज्जैन का था तो मामला हाईप्रोफाईल हो गया। सीएम के गृहनगर का लड़का होने के चलते एसपी अमित कुमार को मोर्चा संभालना पड़ा। मामले में लापरवाही बरतने को लेकर एसपी ने चौकी प्रभारी कन्हैया अवास्या को निलंबीत कर दिया गया। युवक की गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश में पुलिस फोर्स को लगा दिया।
इधर मंगलवार को परवालिया डेरों में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात हुआ तो क्षैत्र में अफ रा तफरी का माहोल पैदा हो गया। हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक दिखा की आखिर मामला क्या है ? और पुलिस क्यों जमा हुई हैं ? … आम जनता इसे गुम लड़के की तलाश में सर्चिंग समझ रही थी, लेकिन जब रतलाम एएसपी राकेश खाखा और जावरा एसडीएम त्रिलोचन गौड़ मौके पर पहुंचे तो मामला कुछ ओर ही निकला। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर एमपीआरडीसी के महाप्रबंधक ने फोरलेन पर व्याप्त अतिक्रमण हटाने के लिए पत्र सोंपा था । जिसके चलते परवलिया में अवैध रुप से बने करीब 10 मकानों और एक ढाबे का अवैध हिस्सा गिराया हैं। हालाकि अब तक युवक की तलाश नहीं हो पाई हैं। ऐसे में पुलिस बल सख्ती के साथ युवक की तलाश में जुटा हैं।




