जावरा। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में कार्ययोजना अनुसार नालसा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना, 2016 एवं न्यायोत्सव: विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत बुधवार को प्रथम जिला न्यायाधीश जावरा के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश जावरा उषा तिवारी की उपस्थिति में सी.एम. राईज, महात्मा गांधी विद्यालय जावरा में विशेष विधिक जागरूकता व साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा आयोजित विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में 04 नवंबर से 09 नवंबर तक न्यायोत्सव: विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत विधिक जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर आयोजित करने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के मध्य विधिक सेवा संस्थाओं एवं उनके माध्यम से संचालित विधिक सेवा योजनाओं के संबंध में समझ विकसित करना है। शिविर में विधिक सहायता व सलाह के बारे में जानकारी दी गयी। शिविर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर के बारे में जानकारी दी गयी। शिविर में छात्र-छात्राओं के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं की चित्रो का अवलोकन कर उत्साहवर्धन किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा बनायी गयी चित्रकला में से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान चयनित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुये न्यायाधीश तिवारी नें कहा कि शिक्षा के महत्व के अलावा व्यक्तित्व के संर्वांगीण विकास एवं मानसिक अभिरुचि के लिये इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया जाता हैं। जिसमें छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए।
शिविर में शासन की कल्याणकारी व अन्य योजनाओं बारे मे बताया गया। शिविर में विधिक जागरूकता संबंधी योजनाओं के पेमप्लेट वितरित किये गये। शिविर में तहसील विधिक सेवा समिति, जावरा द्वारा सालसा एवं मालसा की संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। शिविर में प्राचार्य राजेन्द्र बोस, उपप्राचार्य संजय श्रीवास्वत, लीगल एड क्लब प्रभारी वर्षा तिवारी, ज्योति जोशी, रीना धाकड़, हर्षा नामदेव, सुनील सोनी, चाँद मोहम्मद, शेख मोहम्मद, गिरीश मुले, मुकेश गेहलोत, सीमा मेहता, साक्षी शर्मा, सुरभि गरडिया, नीता बैरागी के साथ विद्यालय स्टॉफ व तहसील विधिक सेवा समिति, जावरा का स्टॉफ उपस्थित रहा।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
सीएम राईज स्कूल में विधिक जागरूकता सह चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

