• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, September 26
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»महज 5 रुपए के पीछे हुआ विवाद, गई उज्जैन के लोकेश की जान, 6 दिन बाद परवलिया के पीछे कुंए से मिला शव, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में
जावरा

महज 5 रुपए के पीछे हुआ विवाद, गई उज्जैन के लोकेश की जान, 6 दिन बाद परवलिया के पीछे कुंए से मिला शव, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

EditorBy EditorNovember 6, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– पुलिस ने लोकेश सर्चिंग के लिए एयर ड्रोन से लेकर वाटर ड्रोन तक लगाए
– लगातार दुसरे दिन भी चल डेरों पर जेसीबी, एसपी सहित जिले भर के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी डटे रहे मौके पर
जावरा। लेबड़ नयांगाव फोरलेन स्थित ग्राम परवलिया में बीते दिनों प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन के 9 लड़के पहुंचे थे, 10 रुपए की सिगरेट 15 रुपए में बेचे जाने की बात पर हुए विवाद के बाद अंतत: उज्जैन के लोकेश को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। दीवाली के दिन लापता हुए लोकेश का शव छठे दिन परवलिया के पीछे स्थित कुंए से बरामद हुआ। चूंकि मामला उज्जैन से जुड़ा था, तो पुरे जिले का पुलिस महकमा बीते तीन दिनों से परवलिया में ही सर्चिंग में जुटा था, गुम हुए लोकेश की सर्चिंग के साथ ही अवैध रुप से निमार्ण के गए भवनों और ढाबों आदि पर भी पुलिस और प्रशासन का बुलडोजर चलता रहा। मंगलवार को जहां 10 भवनों पर बुलडोजर चला था, वहंी बुधवार को कई भवनों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। युवक की तलाश में जहां पुलिस ने एयर ड्रोन से सर्चिंग की, वही पहली बार वाटर ड्रोन से भी पुलिस ने गांव के करीब 24 से ज्यादा कुंओं में सर्चिंग की। दोपहर बाद अंतत: विवाद वाले स्थान से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित कुंए से ही लोकेश का शव तेरता हुआ मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार सहित जावरा एसडीएम त्रिलोचन गौड़, तहसीलदार संदीप इवने, नायब तहसीलदार वैभव जैन सहित कई थानों के प्रभारी व बड़ी संख्या में पुलिस जवान व राजस्व अधिकारी कर्मचारी मौके पर डटे रहे।

पुलिस जुर्टी सर्चिंग में, राजस्व अधिकारी अतिक्रमण हटाने में डटे रहे –
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन के युवक के गुम होने के बाद से ही पुरे जिले का प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर था, ऐसे में बीते तीन दिन से जहां पुलिस का अमला युवक की तलाश में सर्चिंग मोड़ पर था तो जावरा अनुविभाग का राजस्व अमला एमपीआरडीसी के अधिकारियों के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाने में डटा रहा। अंतत: बुधवार को दोपहर बाद युवक का शव मिला, जिसके बाद सर्चिंग समाप्त हुई, युवक के शव को कुंए से निकलाकर पीएम के लिए भेजा गया।मारपीट करने वालों को उठा चुकी हैं पुलिस –
उज्जैन से परवलिया आए लोकेश के साथ सिगरेट के रुपए अधिक लेने की बात पर मारपीट करने वाले लोगों को पुलिस दो दिन पहले ही हिरासत में ले चुकी हैं। अब जबकि लोकेश का शव कुंए से बरामद हो चुका हैं तो मामले में अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पिछले 48 घंटे से पुलिस फोर्स, डॉग स्क्वायड, ड्रोन के साथ ही क्षेत्र में स्थित कुओं और अन्य जलाशयों में वॉटर ड्रोन की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। तब कहीं जाकर बुधवार को दोपहर में पुलिस को शव मिला। एसपी अमित कुमार ने बताया के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को अभिरक्षा में लिया हैं, एफएसएल की टीम भी जांच में जुटी हैं, आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए मामले को फास्ट ट्रेक पर चलाया जाएगा। यह था मामला –
मृतक का नाम लोकेश है, जो उज्जैन का रहने वाला है। उसके भाई रोहित ने 3 नवंबर को ढोढर पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लोकेश अपने 8 अन्य दोस्तों के साथ 1 नवंबर को उज्जैन से रात करीब 8 बजे परवलिया स्थित बांछड़ा डेरे पर आया था। यहां लोकेश का किराना दुकान संचालक यश से 10 रुपए की सिगरेट 15 रुपए में बेचने की बात पर विवाद हो गया, विवाद के दौरान बात झूमा झटकी और मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान लोकेश के दोस्त सोमिक ने दुकान संचालक को चाकू दिखाकर डराया था। इसके बाद वहां से निकलकर अपने अन्य साथियों के साथ परवलिया में एक ढाबे पर खाना खाने चले गए थे। लापता युवक के दोस्तों के अनुसार कुछ देर बाद रात 9 बजे दुकान संचालक यश अपने अन्य साथियों को साथ ढाबे पर आया और मारपीट करने लगा। इससे बचने के लिए सभी दोस्तों ने फोरलेन पर परवलिया से ढोढर की ओर दौड़ लगा दी। इसी दौरान लोकेश लापता हो गया। लोकेश के दोस्तों ने उज्जैन पहुंचकर उसके भाई को सारे घटनाक्रम से अवगत कराया। इसके बाद उसका भाई ढोढर चौकी पहुंचा और मामले की जानकारी दी। जिसके बाद ढोढर चौकी प्रभारी द्वारा मामले में लापरवाही बरती तो एसपी ने उन्है निलंबित करते हुए स्वयं मोर्चा संभाला, युवक की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ की गई।

Post Views: 1,543
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026

जावरा फोरलेन सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 53 वर्षीय महाराष्ट्र निवासी की मौत

September 16, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

By EditorSeptember 18, 2026

– ईदगाह रोड पर पुलिस की कार्रवाई, रेनॉल्ट काइगर कार भी जब्त; एक आरोपी फरार…

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.