• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, September 9
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»6 दिन बाद कुंए से मिला उज्जैन के लोकेश का शव, हत्या के आरोप में 6 आरोपी गिरफ्तार
जावरा

6 दिन बाद कुंए से मिला उज्जैन के लोकेश का शव, हत्या के आरोप में 6 आरोपी गिरफ्तार

EditorBy EditorNovember 7, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– गुरुवार को दोपहर में एसपी अमित कुमार ने किया मामले का खुलासा
– आरोपियों ने मारपीट कर कुंए में फैकने की बात की कबूल
जावरा। फोरलेन स्थित परवलिया डेरों से दीवाली की रात में विवाद और मारपीट के बाद लापता हुए उज्जैन निवासी लोकेश के मामले में पुलिस के द्वारा गुम शुदा लोकेश तम्बोलिया के संबंध में गुम इंसान एवं मारपीट के संबंध में अपराध क्रमांक 425/2024 धारा 296,115(2),351(2),191(2) 3(5) क्चहृस् का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा की गई सर्चिंग के बाद बुधवार को अंतत: परवलिया के एक कुंए से लोकेश का शव मिला जिसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा 103(1) एवं 238 बीएनएस का ईजाफा करते हुए मारपीट और हत्या करने के आरोप में परवलिया बांछडा डेरो के ही 6 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने एएसपी राकेश खाखा की उपस्थिति में रतलाम में अंधे कत्ल का खुलासा किया।

एसपी ने बताया कि गत 03 नवंबर को चौकी ढोढर फरियादी सोमिल के द्वारा अपने साथीयों के साथ उपस्थित होकर सूचना दी की 01 नवंबर को वह अपने साथीयों के साथ परवरिया ग्राम में ढाबे पर खाना खाने के लिये रूका था जहां पर गांव में किराने की दुकान पर सिगरेट के दाम को लेकर दुकानदार यश चौहान से झगडा हुआ था। जो दुकानदार यश चौहान के द्वारा उसके 05 साथियों के साथ मिलकर फरियादी व उसके साथियों के साथ मारपीट की जिसमें एक साथी लोकेश पिता भंवरलाल तम्बोलिया जाति चमार (22) निवासी मकान नम्बर 158, गली न. 5, राजीव नगर, उज्जैन थाना चिमनगंज जिला उज्जैन अपनी जान बचाकर ढोढर तरफ भागा तो यश चौहान व उसके साथिंयों द्वारा लोकेश का पीछा किया व उसको पकडकर उसके साथ मारपीट की । फरियादी व उसके अन्य साथी भी वहां से जान बचाकर भाग गये। अगले दिन उज्जैन में सभी साथी मिले लेकिन लोकेश नही आया जिसका मोबाईल भी बंद था। जिसकी तलाश के लिये वापस परवलिया आये बाद चौकी ढोढर पर पहुँच कर घटना के संबंध में सूचना दी। जिस पर पुलिस के द्वारा गुम शुदा लोकेश तम्बोलिया के संबंध में गुम इंसान एवं मारपीट के संबंध में अपराध क्रमांक 425/2024 धारा 296,115(2),351(2),191(2) 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदा लोकेश तम्बोलिया की तलाश एवं आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन मे एसडीओपी जावरा शक्तिसिंह चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के नेतृत्व में गुम शुदा की तलाश व आरोपीयों की धरपकड हेतु, सायबर सेल, सीसीटीवी शाखा, की विभिन्न टीमों का गठन किया गया जिसमें जावरा ग्रामीण अनुभाग के थाना रिंगनोद, थाना बड़ावदा, थाना पिपलोदा के प्रभारी, जावरा सिटी अनुभाग के जावरा सिटी एवं इंडस्ट्रियल एरिया के प्रभारी, थाना प्रभारी बिंलपांक, सायबर सेल प्रभारी, एफएसएल अधिकारी, डॉग स्क्वाड, सीसीटीवी सेल प्रभारी को भी शामिल किया गया। उक्त टीमों द्वारा घटना स्थल ग्राम परवलिया के डेरे व आसपास के सभी घरों एवं संदिग्ध स्थानों पर गहन तलाशी ली गई, घटनास्थल के आसपास के निवासिंयों से पूछताछ की गई, गुमशुदा की तलाश हेतु उसके मोबाईल नंबर एवं संदिग्धों के मोबाईल नंबरों की जानकारी लेकर सायबर सेल की टीम द्वारा सुक्ष्मता से जाँच की गई, सीसीटीवी चैकिंग में लगाई गई टीम के द्वारा घटना स्थल व आसपास हाईवे की होटल एवं ढाबो के करीबन 100 से अधिक कैमरो के सीसीटीवी फुटैज खंगाले, ड्रोन केमरे के माध्यम से सर्चिंग की एवं घटना के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किया । घटना स्थल पर एफएसएल की टीम एवं डॉग स्क्वार्ड की सहायता से भी तकनीकी आधार पर गुमशुदा की तलाश की गई, घटना स्थल के पास पुलिया व नाला होने एवं आसपास के कुंओ की तलाश हेतु एसडीआरएफ की सहायता से एक टीम का गठन किया गया जिनके द्वारा गोताखोरी करके, कुंए में बलई चलाकर एवं कैमरे की सहायता से भी तलाशी की गई।
पुछताछ में किया हत्या करना स्वीकार –
उक्त सभी टीमों के द्वारा की गई तलाशी एवं अनुसंधान में प्राप्त साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में आरोपीगणों से पूछताछ की गई जिनके द्वारा प्राथमिक जांच में लगातार पुलिस को गुमराह किया गया किन्तु प्रकरण में प्राप्त साक्ष्य के आधार पर पूछताछ करने पर आरोपीगणों के द्वारा गुमशुदा लोकेश तंबोलिया की हत्या करना स्वीकर किया एवं हत्या करने के बाद शव को परवलिया के सरफराज खान के खेत पर बने हुए कुंए में फेंकना बताया। जो आरोपीगणों की निशांदेही पर ग्राम परवलिया के सरफराज खान के खेत पर बने हुए कुंए से गुमशुदा लोकेश तंबोलिया के शव को बरामद किया गया एवं गुमशुदा लोकेश तंबोलिया की मारपीट कर हत्या कर शव कुंए में फेंकने वाले 06 आरोपीगणों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया । मृतक के शव का पीएम मेडिकल कालेज रतलाम में कराया गया । प्रकरण में हत्या की धारा 103(1) एवं 238 बीएनएस का ईजाफा किया गया ।
हत्या के मामले में इन आरोपियों को किया गिरफ्तार –
– यश पिता राजकुमार चौहान जाति बांछड़ा उम्र 20 साल निवासी बांछड़ा डेरा परवलिया,
– पीयुष माता सुमन चौहान जाति बांछड़ा उम्र 22 साल निवासी बांछड़ा डेरा परवलिया,
– रिंकु पिता बंशीलाल चौहान जाति बांछड़ा उम्र 19 साल निवासी बांछड़ा डेरा परवलिया,
– अभिषेक माता ममता चौहान जाति बांछड़ा उम्र 25 साल निवासी बांछड़ा डेरा परवलिया,
– क्रिश उर्फ विराट पिता रघुवन चौहान जाति बांछड़ा उम्र 21 साल निवासी- बांछड़ा डेरा परवलिया,
– रितीक पिता राजकुमार चौहान जाति बांछड़ा उम्र 24 साल निवासी- बांछड़ा डेरा परवलिया

Post Views: 542
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

By EditorSeptember 8, 2026

– जावरा के पांच मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच जावरा । में…

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.