जावरा। जावरा हैंडबॉल क्लब के 14 खिलाडिय़ों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। क्लब के वरिष्ठ प्रशिक्षक एवं व्यायाम निर्देशक विजय रावल ने बताया की विगत दिनों संभागीय शालेय प्रतियोगिता मे रतलाम जिले की टीम के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर जावरा हैंडबॉल क्लब पर नियमित अभ्यास करने वाले 7 बालक एवं 7 बालिका का चयन 68 वीं राज्यस्तरीय शालेय 19 वर्ष से कम आयु समूह की बालक एवं बालिका टीम मे हुआ है। यह प्रतियोगिता 8 नवम्बर 2024 से 12 नवम्बर 2024 को मध्यप्रदेश के हरदा जिले मे आयोजित हो रही है। चयनित खिलाडी 7 नवम्बर को उज्जैन संभागीय दल मे सम्मिलित होकर प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना होंगे।
इन खिलाडिय़ों का हुआ चयन –
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बालक वर्ग मे मोहित मौर्य, दीपांशु यादव, परीक्षित शर्मा, आदित्य पांचाल, पुनीत दिया, यश राज, जियांशु जैन के साथ बालिका वर्ग में भूमिका, ऋषिका, रिया, त्रिशा पांचाल, पूर्वा, राजश्री, वंशिका का चयन हुआ हैं। चयनित खिलाडिय़ों को जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय, सी.एम.राइज स्कूल जावरा के प्राचार्य राजेंद्र बोस, उपप्राचार्य संजय श्रीवास्तव, खेल प्रशिक्षक अपार सिंह गंभीर, हैंडबॉल खेल प्रशिक्षक एवं जिला खेल युवा कल्याण विभाग के शाहिद हुसैन, अंसार हुसैन, जयेश माली, अक्षय बैरागी, अजय बैरागी, अक्षत जैन, विजय बैरागी आदि मैदान के प्रशिक्षको ने चयनित खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता मे अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी है।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

