– भाजपा नगर मंडल ने जीनियस स्कूल में आयोजित किया वीर बाल दिवस
जावरा। चिडिय़ों से में बाज़ लड़ाऊं, सवा लाख से में एक लड़ाऊं.. सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, उनके परिवार की शहादत को सब नमन करते हैं। उनके दोनों बड़े साहिबजादो अजीत सिंह और जुझार सिंह को दुश्मनों ने घेर कर धोखे से मार दिया और उनके दोनों छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह और फतेहसिंह को सेनापति वजीर खान ने कचहरी में बुलाकर पूछा कि उन्हें धर्म परिवर्तन करना स्वीकार है, लेकिन दोनों छोटे साहिबजादों ने मना कर दिया और जयकारे लगाने लगे जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल, यह सुन वजीर खान ने गुस्सा में आकर दोनों साहिबजादों को मौत की सजा देते हुए जिंदा दीवार में चुनवा दिया।
यह बात पंजाबी समाज के ज्ञानी हंसराजसिंह ने भाजपा नगर मंडल द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुनाई तो वहा बैठे प्रत्येक इंसान के मन में साहिबज़ादो के लिए वात्सल्य का भाव उमड़ पड़ा, साथ ही उन क्रुर शासकों के खिलाफ क्रोध भी आने लगा। ज्ञानीजी ने कहा कि भारत देशों वीरों का देश रहा है, हम सौभाग्यशाली हैं जो हमने इस देश में जन्म लिया।
पूर्व की सरकारों की इतिहास के साथ की छेड़छाड़ –
विधान सभा प्रभारी महेश सोनी ने बताया कि पूर्व की सरकारों द्वारा हमारे देश के इतिहास के साथ बहुत छेड़छाड़ की गई, हमारे देश के अनेकों वीरों की गाथाएं हमसे अंजान रखी गई, धन्यवाद है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिनकी अपील के बाद हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। यह दिन सिखों के दसवें गुरु- गुरु गोबिंद सिंह जी के चार वीर पुत्रों के अद्वितीय बलिदान और साहस के प्रति सम्मान का पर्व है। हम उन महान पुरुषों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते है।
मंडल अध्यक्ष ने किया अतिथियों का स्वागत –
कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा द्वारा पधारे अतिथियों का स्वागत कर की गई, स्वागत भाषण देते हुए शर्मा ने कहा कि श्री गुरु साहिब के पूरे परिवार ने धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे दिया, लेकिन धर्म, न्याय और सत्य के संकल्प से अपने आप को जऱा भी कमज़ोर नहीं होने दिया। आस्था, स्वाभिमान, मानवता, वीरता और राष्ट्र समर्पण की यह अमर गाथा एवं अप्रतिम संघर्ष युगों युगों तक मानव को राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणा देता रहेगा, इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता व पंजाबी समाज जावरा के सचिव अशोक मोंगा ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में अभय कोठारी, पार्षद रजत सोनी, शिवेंद्र माथुर, मनोहर पांचाल, मनीष ऊंटवाल, वीरेन्द्रसिंह चौहान, सत्यनारायण पांचाल, देवेन्द्र चौहान, जसविंदर सिंह, देवेंद्र सिंह, किरण सोनी, महेन्द्र चौहान, पंकज कांठेड, संदीप रांका आदि उपस्थित रहे। संचालन कुलजीतसिंह गुर ने किया। आभार महामंत्री अनिल धारीवाल ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

