जावरा। रतलाम डिस्ट्रीक्ट मार्शल आर्ट डेवलपमेंट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के दो कराते खिलाड़ी ओपन वारियर कराते चैंपियनशिप में चयन हूवा। मार्शल आर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पाटीदार ने बताया 29 एवं 30 दिसंबर ग्वालियर में आयोजित होने वाली ओपन राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में एसोसिएशन के देवांश राठौड़ एवं माही हाड़ा मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनो खिलाड़ी कोच बलवंत सिंह देवड़ा के मार्ग दर्शन में अपना हुनर दिखायेंगे। एसोसिएशन के संरक्षक विधायक डॉ राजेंद्र पांडे, हिंदू जाग़रण मंच प्रांत पदाधिकारी नेपालसिंह डोडिया, कोषाध्यक्ष राजेंद्र मौर्य, एसोसिएशन के क़ानूनी सलाहकार श्याम मकवाना, उपाध्यक्ष रणवीर सिंह सोलंकी, जयेश राठौड़, सह सचिव प्रिया सिसोदिया, मनीष मौर्य एवं कराते खिलाडिय़ों ने चयनित को सम्मानीत कर बधाई दी।

