– बड़ावदा में पिकअप और टैंकर में टक्कर, टैंकर मकान पर टीका
– राजाखेड़ी में पिकअप ने दो बाईक सवारों को मारी टक्कर
– एक्सप्रेस वे पर कामलिया फंटे के समीप पलटी कार, पिता पूत्र घायल
जावरा। शुक्रवार को तीन सड़क हादसे हुए, जिनमें करीब 6 लोग घायल हो गए, जिन्है जावरा के सरकारी अस्पताल पर उपचार के लिए भेजा गया हैं। जहां उनका उपचार जारी हैं। बड़ावदा में नगर परिषद के सामने एक मटर से भरी पीकअप और टैंकर के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई, जिससे पीकअप टैंक के नीचे दब गई, वहीं टक्कर से टैंकर एक मकान पर जाकर टीक गया। वहीं राजाखेड़ी में एक पीकअप ने दो मोटर साईकल सवारों को टक्कर मार दी इसके साथ ही दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर कामलिया फंटे के समीप एक कार पलटी खाई गई।
पीकअप और टैंकर में हुई टक्कर –
शुक्रवार की शाम करीब बजे बड़ावदा में नगर परिषद के सामने खाचरौद की और से मटर फली से भरी पीकअप और सामने से आ रहे टैंकर की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि टकराने के बाद दोनो वाहन सड़क से नीचे उतर गए, पीकअप टैंकर के नीचे फसने से पुरी तरह से दब गई, वहीं टैंकर भी पलटी खाते हुए नीचे बने एक मकान पर जाकर टिक गया। टक्कर होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने टैंकर चालक और पिकअप चालक को वाहनों से बाहर निकाला। बड़ावदा पुलिस ने घायलों को ऐम्बूलेंस की मदद से जावरा के सरकारी अस्पताल भेजा। मिली जानकारी अनुसार हादसे में पीकअप चालक हंसराज पिता कैलाश मीणा निवासी गांव बुछार जयपूर (राजस्थान) अपनी पीकअप में खाचरौद से मटर फली भरकर जयपुर जा रहे थे, बड़ावदा पहुंचने पर उनकी टैंकर से टक्कर हो गई। ऐम्बूलेंस के जावरा पहुंचने पर टैंकर चालक अस्पताल से फरार हो गया।

पीकअप ने दो अलग अलग बाईक को मारी टक्कर –
शुक्रवार को ही शाम को दुसरे सड़क हादसे में ग्राम राजाखेड़ी में एक पीकअप ने वाहन को तेज गति से चलाते हुए दो बाईक सवारों को टक्कर मार दी। जानवरी अनुसार शाहरुख पिता जफर तथा कादर पिता मोहम्मद दोनो निवासी जावरा बड़ावदा से मोटर साईकल पर सवार होकर जावरा आ रहे थे, इसी बीच राजाखेड़ी में उन्है पीछे से एक पीकअप ने टक्कर मार दी , जिससे दोनो घायल हो गए, दोनो का जावरा के सरकारी अस्पताल में उपचार जारी हैं। वहीं इसी स्थान पर इसी पीकअप ने एक और बाईक को टक्कर मार दी, जिसमें नागदा निवासी सईदा पिता केजार हुसैन घायल हो गई। जिनका उपचार भी जावरा में जारी हैं।

एक्सप्रेस पर पलटी कार –
दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे पर श्यामगढ़ से रतलाम आ रही एक कार कामलिया फंटे के समीप अचानक से असंतुलित होकर पलटी खा गई। जानकारी अनुसार श्यामगढ़ निवासी मुबारिक पिता सईद हुसैन अपनी पत्नी, बेटी और एक साल के बेटे के साथ कार से श्यामगढ़ से रतलाम जा रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेस वे स्थित कामलिया फंटे के समीप अचानक से कार असुंलित होकर पलटी खा गई। हादसे में मुबारिक के साथ उनके पूत्र अली पिता मुबारिक के सिर में चोंट आई, जबकि पत्नी और बेटी दोनो सुरक्षित हैं। दोनो का उपचार भी जावरा के सरकारी अस्पताल में जारी हैं।




