Author: Editor

जावरा। पीकअप वाहन में ठुस ठुस कर 6 गौवंश को वध हेतु भरकर परिवहन करने वाले दो आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जावरा एन.एस. ताहेड ने धारा 6 सह पठित धारा 9 (2) म. प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 के तहत दोषी पाते हुए एक एक वर्ष के कठोर कारावास और अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया हैं। सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भूपेन्द्र कुमार सांगते ने बताया कि थाना जावरा शहर पुलिस को 30 अक्टुबर 2017 को सूचना मिली कि एक महिन्द्रा पीक अप बुलेरो वाहन क्रमांक एमपी 14 जीबी 1748 जिसके उपर एक तिरपाल बंधा होकर…

Read More

– देश भक्ति से लेकर सामाजिक सरोकार के संदेश, रामायण, महाभारत के साथ ही बालीवुड थीम पर बच्चों ने दी प्रस्तुति जावरा। शहर के फोरलेन स्थित जावरा पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव आग़ाज़ 2.0 बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आग़ाज़ 2.0 जावरा नगर के इतिहास के सबसे बड़े आयोजनों में से एक होकर एक मेगा इवेंट की तरह मना। जिसमें विद्यालय के 980 बच्चों ने भाग लेकिन देश भक्ति, सामाजिक सरोकार के साथ धार्मिक व समसामयिक विषयों पर आकर्षक प्रस्तुति देकर इवेंट में मौजुद लगभग 5000 से ज़्यादा दर्शकों के मन को मोह लिया। https://youtube.com/shorts/aaY5juRx7xE?si=R97rKtLrEpackSlS आग़ाज़ 2.0 में मुख्य…

Read More

– शहर के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स लगाकर जन संघर्ष समिति ने जताया विरोध जावरा। भुतेड़ा से जोयो तिराहे के बीच प्रस्तावित सात ब्रिज निर्माण का विरोध करते हुए जन संघर्ष समिति ने आज शहर के प्रमुख स्थानों पर बड़े-बड़े फ्लेक्स लगाकर जनता से सहयोग की अपील की। घण्टाघर चौराहा पर लगाए गए होर्डिंग्स पर मुख्यमंत्री जी न्याय करो, ये विकास का रोड़ नहीं, ये विनाश का अजगर है, एमपीआरडीसी मुर्दाबाद के नारे उल्लेखित थे। साथ ही होर्डिंग्स पर अनुमानित उतार चढ़ाव वाले ब्रिज का नक्शा बनवाया गया। जिसे ड्रेगन का रूप दिया गया। इसके जोयो तिराहे वाले सिरे पर…

Read More

 रतलाम, । सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्‍य कुमार काश्‍यप ने भोपाल में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 100 वीं जन्म जयंती पर आदरपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिये अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका विजन और मिशन विकसित भारत निर्माण के संकल्प में निरंतर शक्ति का संचार कर रहा है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हम सब भारतीयों के लिये प्रेरणा का पुंज है। इस मौके पर शाहपुरा भोपाल के मंडल अध्यक्ष पीयूष सिसोदिया ने भी पुष्प अर्पित किए।

Read More

– जगह-जगह हिंदू संगठनों और संस्थाओं ने बरसाए फुल, किया भव्य स्वागत ताल। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा जावरा जिले के ताल प्रखंड में भव्य शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता और राम दरबार की चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। प्रखंड से 4 हजार की संख्या में कार्य करता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। हाथ में भगवान ध्वज लिए। धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, बजरंगबली की जय, भारत माता की जय का जय घोष से पूरा ताल नगर गूंज उठा, कार्यक्रम में संत योगी महंत प्रकाशनाथ, श्रीनाथ आश्रम करवाखेड़ी…

Read More

– मुख्य आयोजन ग्राम बोरखेड़ा में हुआ – पिपलौदा में जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने किया चित्र पर माल्यापर्ण  पिपलौदा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान मण्डल के प्रत्येक बूथ पर विभिन्न आयोजन कर वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। मण्डल का मुख्य आयोजन ग्राम बोरखेड़ा में हुआ जहां स्मृति सभा का आयोजन कर पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। ऐतिहासिक है अटलजी की जनकल्याणकारी योजनाए – स्मृति सभा मे उपस्थित विधानसभा प्रभारी महेश सोनी ने कहा कि…

Read More

– घर-घर पहुंच दी बधाईयाँ, बाँटे उपहार – शहर के गोस्पेल चर्च और सेंट पीटर्स चर्च पर धुमधाम से मनाया प्रभु का जन्मदिन जावरा। सफेद लंबी दाढ़ी मूंछ और लाल वस्त्रों में बच्चों में प्रेम व आनंद बिरखते हुए सांता क्लॉज को देखते ही क्रिसमस पर्व का स्मरण हो आता है। बच्चों को बिना किसी भेदभाव के नाना प्रकार के उपहार देकर उनके मासूम चेहरे पर चमकती खुशी व आनंद की फुलझडियों ने सांता क्लाज को भी पुलकित व भावविभोर कर दिया। यह नजारा मंगलवार की रात में देखने को मिला। प्रभु यीशु का जन्मदिन यानि क्रिसमस पर्व को गौस्पेल…

Read More

– हाथों में एमपीआरडीसी मुर्दाबाद की तख्तियां लेकर निकले सदस्य – पैदल मार्च कर लोगों से मांगा समर्थन, कलेक्टर से भी मिले सदस्य जावरा । एमपीआरडीसी द्वारा भुतेड़ा से जोयो तिराहे के बीच प्रस्तावित फ्लाई ओवर की जानकारी देने के बाद जन संघर्ष समिति ने बुधवार को लालाखेड़ा फंटे से धरनास्थल तक पैदल मार्च निकाल कर विरोध व्यक्त किया। इस बीच नगर की अनेक संस्थाओं ने समिति को अपना समर्थन देकर सहयोग की बात कही। शाम को समिति सदस्यों ने जिलाधीश राजेश बाथम से भी चर्चा कर अपनी मांग उनके समक्ष रखी। बुधवार को दोपहर करीबन एक बजे ब्रिज के…

Read More

जावरा। नगर में बुधवार को विशाल बाल पथ संचलन निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया। प्रारम्भ में संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार, भारत माता व सर संघ चालक गुरु गोलवरकर के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात संघ के ध्वज को प्रणाम किया गया। इस अवसर पर संघ के जिला कार्यवाह विनोद पाटीदार का बौद्धिक हुआ। इसके बाद शहर में निकले पथ संचलन में घोष की धुन पर कतारबद्ध बाल स्वयं सेवक चल रहे थे। उनकी कदमताल देखते ही बन रही थी। इन मार्गो से निकला संचलन – बाल पंथ संचलन रामबाग मैदान…

Read More

– आयोजन को लेकर गौशाला पर हुई बैठक, पत्रकारों को दी जानकारी जावरा। स्व.महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा गौशाला तालिदाना पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सात दिवसीय श्रीमद् भागवतकथा का आयोजन 26 दिसंबर से प्रारंभ हो रहा हैं, कथा आयोजन को लेकर बुधवार को गौशाला पर एक बैठक के साथ पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। जिसमें कथा को लेकर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही गौशाला के प्रारंभ से लेकर अब तक हुए विकास कार्यो का ब्योरा और आगामी कार्ययोजना से सभी को अवगत करवाया गया। बुधवार को दोपहर में हुई बैठक में गौशाला संरक्षक केकेसिंह कालूखेड़ा और अध्यक्ष गजराजसिंह (गज्जु बना)…

Read More