जावरा। रतलाम जिले की कई तहसील क्षेत्रों में घोड़ारोज एक बड़ी समस्या बनती जा रही हैं, किसानों की फसल बर्बाद करने के साथ ही कई सड़क हादसों के लिए भी ये घोड़ारोज जिम्मेदार होते हैं। ऐसा ही एक सड़क हादसा शुक्रवार को जावरा विधानसभा के गांव बर्डियागोयल फंटे पर हुआ। जिसमें एक बाईक सवार को घोड़ारोज ने टक्कर मार दी। जिससे बाईक सवार सिद्दीक खान (40) निवासी नेगरुन घायल हो गए। जिन्है 108 ऐम्बूलेंस के पायलेट नवदीप पाठक और एमटी मोहन गुर्जर जावरा के सरकारी अस्पताल उपचार के लिए लेकर आए। पायलेट ने बताया कि इस रोड़ पर दिसंबर माह में ही घोड़ारोज के टकराने करीब 18 सड़क हादसे हो चुके हैं।

