जावरा। लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक 3233 जी 1 के अंतर्गत रीजन 1 के जोन 3 के क्लब लायंस क्लब जावरा स्फटिक द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए एवं मध्य प्रदेश में बरसात की चेतावनी होने के कारण निर्धन एवं असहाय लोगों को तीसरी बार पुन: कंबल ओढ़ाने का कार्य रात्रि में घूम-घूम कर जरूरतमंदों को ढूंढ कर किया। इसी कड़ी में ग्राम सेजावता मैं 5 वर्ष के लिए गोद लिए प्राथमिक विद्यालय मैं छात्रों को स्वेटर का वितरण किया गया स्कूल की प्राचार्य नवोदिता व्यास एवं सहायक शिक्षिका पल्लवी सोलंकी की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर क्लब की चार्टर्ड अध्यक्ष मंजू रांका एवं रीना राठौर, क्लब के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष सुरेश रांका, वर्तमान अध्यक्ष संतोष राठौर (सांईकृपा नमकीन), सचिव सुरेशचंद्र तलेरा, कोषाध्यक्ष संजय बैरागी, उपाध्यक्ष अभय छजलानी, भविष्य जैन, कन्हैयालाल धाकड़, मुकेश राठौड़, पप्पू भैया आदि उपस्थिति रहे। क्लब के रीजन अधिकारी अरुण संघवी द्वारा भी छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना करते हुए स्कूल के विकास में सहयोग करने का आश्वासन प्रदान किया गया

