ताल। रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थो की तस्करी और क्रय विक्रय के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ताल पुलिस ने एएसपी राकेश खाखा, एसडीओपी शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में 24 किलो गांजे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैं।
ताल थाना से मिली जानकारी अनुसार 27 दिसंबर को मुखबीर से मिली सूचना अनुसार सांगाखेडा फंटा ताल महिदपुर रोड पर नाकाबंदी की, इस दौरान सोनु पिता बगदीराम जाति माली (33), निवासी वार्ड क्रमांक 14 ताल, आशीष पिता मुकेश जाति मीणा (33) निवासी काँजीकुँआ ताल, मनोज पिता जगन्नाथ जाति खटीक (23) निवासी रावला गली ताल के कब्जे से 24 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 2 लाख 40 हजार हजार रुपये जप्त किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया हैं।
इनकी भूमिका रही सराहनीय –
मादक पदार्थ को लेकर की गई कार्रवाई में ताल थाना प्रभारी पतिराम डावरे, उनि दिनेश राठौर चौकी प्रभारी खारवाकला, सउनि आर.सी. भम्भोरिया, पंकज भम्भोरिया, आर शुभम सिहं, विश्वेन्द्र जाट, राहुल पाटीदार, ईश्वर धाकड़, महिला आर प्रिया ठाकुर व सायबर सेल प्र.आर हिम्मतसिंह, आर विपुल भावसार, आर मयंक व्यास, आर राहुल पाटीदार का सराहनीय योगदान रहा है।

