– मामला जोयो तिराहे से भुतेड़ा तक प्रस्तावित सात ओवहरब्रिज का
जावरा। जावरा से उज्जैन के बीच प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सेस कन्ट्रोल हाइवे के तहत भुतेड़ा से जोयो होटल के सात किलोमीटर के दायरे में बनने वाले सात ओव्हरब्रिज के विरोध में आज क्षेत्र के प्रभावित दुकानदारों, व्यापारियों के बच्चे भी जन संघर्ष समिति के धरनास्थल पहुंचे और एमपीआरडीसी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन से मार्मिक अपील की कि बसे बसाए व्यापार-व्यवसाय को उजाड़ा नहीं जाए। हमारे सामने भूखों मरने की नोबत आ जायेगी।
संस्था इंसानियत ने भी दिया समर्थन –
इस बीच नगर की सामाजिक संस्था इंसानियत ने भी समिति को अपना समर्थन देते हुए हरसंभव सहयोग का वादा किया। रविवार दोपहर करीबन 2 बजे जोयो तिराहे के समीप आयोजित धरनास्थल पहुंचे क्षेत्र में रोजगार से जुड़े लोगों के बच्चों ने हाथों में तख्तियां पकड़ रखी थी। जिन पर रोड़ का विकास हो रहा तो हमारा विकास क्यों रुक रहा, मुख्यमंत्री जी हमारा भविष्य बचाइये, मेरे पापा की दुकान मत लो, रोड़ ऊंची क्यों बना रहे रोजगार मर जायेगा जैसे नारे लिखे गए थे। बच्चों के साथ ही क्षेत्र का दिव्यांग किसान राजेश धाकड़ भी हाथ में एक कागज का टुकड़ा थामे नजर आया। जिस पर लिखा था मैं तो दिव्यांग हुं मेरे परिवार को दिव्यांग क्यों बना रहे। इस दौरान संस्था इंसानियत के एडवोकेट वरुण क्षोत्रिय, अजय श्रीवास्तव, कवरलाल पाटीदार, अशोक पाटीदार, कृष्णा अखेडिय़ा, अन्नपूर्णा पवार, रिजवान पठान, आबिद खान, मेहबूब मंसूरी, शाहसेद खान, लखन धाकड़ आदि मौके पर पहुंचे और भुतेड़ा से जोयो तिराहे तक निर्मित होने वाले ब्रिज का विरोध जताते हुए समिति को समर्थन दिया। इतना ही नहीं इस संस्था के सदस्यों ने यहां आए बच्चों का पुष्पहार पहना कर स्वागत किया। साथ ही जन संघर्ष समिति के सदस्यों का भी फूलमालाओं से अभिनन्दन कर उनकी होंसलाअफजाई की। इस अवसर पर समिति के असलम मेव, सुनील पोखरना, जगदीश सोलंकी, मनोज मेहता, सुरेश धनोतिया, रमेश धाकड़, धर्मेंद्रमाली ओसवाल, मांगीलाल विजवा, आरिफ भाई, हब्बू भाई, अब्दुल भाई मेव सहित कईं लोग मौजूद रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

