– उन्नत कृषक तथा समाजसेवी 1 जनवरी को तालीदाना गौशाला पर गौसेवा के साथ करेंंगे राष्ट्रसंत का सम्मान
जावरा। समीपस्थ ग्राम सोहनगढ़ में 1 जनवरी 1953 को जन्मे रामचन्द्र पाटीदार अपने 73 वें जन्मदिन पर स्व. महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा गौशाला पर जारी सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचकर राष्ट्रसंत नमन वैष्णव के सानिध्य में मरणोपरांत नैत्रदान की घोषणा करेंगे। कथा में पाटीदार गौसेवा के साथ ही राष्ट्रसंत का भी शाल श्रीफल से सम्मान करेंगे।
ग्राम सोहनगढ़ में जन्मे पाटीदार वर्तमान में जावरा के शास्त्री कॉलोनी में निवासरत हैं। हायर सेकेण्डरी की शिक्षा प्राप्त कर कृषि की नवीन तकनिकी से खेती करते हुए उन्नत कृषक बने। जैविक खैती में भी महारात हांसिल करते हुए बीते करीब 40 वर्षा से खेती में अपना योगदान रहे हैं। इतना ही नहीं पाटीदार ने आकाशवाणी इंदौर के साथ ही 1992 में दिल्ली दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले कृर्षि दर्शन के माध्यम से किसानों को मार्गदर्शन प्रदान किया हैं। पाटीदार के परिवार में चार डाक्टर है, एक पोती बीएमएलटी मेडिकल कॉलेज में तथा दो पोत्रिया नीट की तैयारी कर रही हैं।
परिवार की सहमति से करेंंगे नैत्रदान की घोषणा –
पाटीदार 1 जनवरी 25 को अपने 73 वें जन्मदिन पर अपने पूत्र रमेशचन्द्र तथा प्रकाश चन्द्र तथा पत्नी मांगीबाई की सहमति से तालीदाना गौशाला पर पहुंचकर संत का शाल श्रीफल से सम्मान के बाद परिवारजनों की सहमति से मरणोपरांत नैत्रदान की घोषणा करें। पाटीदार शहर की गई धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं में अपनी सेवाए दे रहे हैं। पाटीदार गायत्री परिवार के आचार्य श्रीराम शर्मा के अनुयायी हैं। स्थानीय सांवरिया सेठ मंदिर, गीता रामायण प्रचार समिति, श्रीराम मंदिर उज्जैन के साथ ही पाटीदार छात्रावास जावरा, नोबल शिक्षण समिति रतलाम में भी सक्रिय भागीदारी रखते हैं। नववर्ष में अपने जन्मदिन पर सुबह 6 बजे निवास पर हवन, 8 बजे गायत्री यज्ञ, दोपहर 12 बजे अन्नक्षैत्र पर निराश्रितों को भोजन करवाकर दोपहर 1 बजे तालीदाना गौशाला पहुंचकर नैत्रदान की घोषणा करेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

