– भारत विकास परिषद ने आयोजित किया आनंद उत्सव
जावरा। अध्यात्म संस्कृति और राष्ट्रवाद का बीज गुरु द्वारा रोपा जाता हैं, भारत विकास परिषद जैसी संस्थाएं अपने कार्यों द्वारा उस मैं जल अर्पण का कार्य करती हंै। उसके फल जीवन का संतोष है इसे ही हम आनंद कहते हैं।
उक्त उपदेश 1008 जगतगुरु शंकराचार्य ज्ञानानंदजी महाराज ने भारत विकास परिषद के आनंद उत्सव में दिये। अध्यक्ष डॉ राजेंद्र त्रिवेदी ने गुरु वंदन करते हुए कहा आनंद उत्सव के कार्यक्रम से नगर मैं आध्यात्मिक यात्रा का प्रारंभ हो रहा हैं, यह गौरव की बात है गुरुदेव की वाणी से जो अध्यात्म का चिंतन हमें प्राप्त होगा। वह जावरा सप्त दिवसीय आनंद उत्सव होगा। आनंद उत्सव का आयोजन बहादुरपुर चौराहा स्थित चौका चुल्हा पर मनाया गया। जिसमें परिषद सदस्यों नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों ने भाग लिय। संरक्षक आईपी त्रिवेदी ने गुरुदेव की अध्यात्म यात्रा का वर्णन किया। इस दौरान संस्था ने ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। इनकी रही उपस्थिति –
इस अवसर पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य जीबी बामनकर, संगठन मंत्री सुनील तिवारी, हरिनारायण अरोड़ा, विपुलसिंह सोलंकी, सुधीर शर्मा, जगदीश सोलंकी, संजय उपाध्याय, अंजनी नंदन उपाध्याय, राजेंद्र उपाध्याय, अमित पाटीदार, डॉ विवेक शर्मा, मनीष त्रिवेदी, प्रहलाद मेहरा, रणजीत सिंह डोडिया, लकी सोनी, संजय श्रीवास्तव, कपिल पाटीदार, मनीष पाटीदार, दिनेश भावसार, दिनेश सिसोदिया, रत्नेश पांडे, श्रीकांत शिवहरे, दीपक साधु, प्रेमराज सांखला, निरंजन भाटी, अरविंद पाटीदार, विनोद चौरसिया, प्रकाश अरोड़ा, मनीष कोचर, मनोज राठौड़, पप्पू सिंह राठौर, गिरिराज उपाध्याय, निलेश जोशी, सुनील जोशी, हेमलता शर्मा, रितु सिसोदिया, प्रीति त्रिवेदी, संस्था सचिव देवेंद्र भारद्वाज के कार्यों की जानकारी प्रदान की। संचालन दिनेश सुराणा, मनोज पांचाल ने किया। आभार कोषाध्यक्ष डॉ अशोक पाटीदार ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.