जावरा। जावरा की माटी में सेवा कार्यों को अंजाम देने की एवं प्रकल्प को पूरा करने की व्यक्तियों में एक विशेष लगन होती हैं। वरिष्ठ महासंघ मानव सेवा के क्षेत्र में और विशेष कर जीव दया के क्षेत्र में जो श्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं इसके लिए सभी को साधुवाद।
उक्त विचार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉक्टर एस. धाकड़ ने श्री आर्यरक्षित जैन तीर्थ धाम (उवसगहंर पार्श्वनाथ)पर आयोजित मैत्री मिलन समारोह में व्यक्त किये। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी पारस डोषी ने संस्था की गतिविधियों व जीव दया के क्षेत्र में किए जा रहे सेवा कार्यों से प्रभावित होकर अपनी ओर से राशि की घोषणा करी। समारोह में मोहनलाल मेहता विशेष रूप से उपस्थित थे। तीर्थ यात्रा के लाभार्थी डॉक्टर सी.एम मेहता ने कहा कि इस धाम के प्रेरक आचार्य भगवन अशोक सागर सुरेश्वरजी महाराजा के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से मेहता परिवार ने तीर्थ यात्रा एवं मैत्री मिलन समारोह को महासंघ के माध्यम से किया।
साध्वी जी ने सुनाई मांगलिक –
इस अवसर पर विराजित साध्वी श्री मोक्ष ज्योति श्रीजी महाराज साहब ने दंपति सदस्यों एवं उपस्थित सभी श्रावक एवं श्राविकाओं को मांगलिक श्रवण करवाई। इस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष अभय सुराणा ने महासंघ के माध्यम से संचालित की जा रही गतिविधियों की जानकारी, स्वागत भाषण, एवं अतिथि परिचय दिया तथा बताया कि अगला मैत्री मिलन समारोह श्री नागेश्वर पारसनाथ तीर्थ पर आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। प्रारंभ में अतिथियों ने भगवान के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया वह सब स्वस्थ रहें प्रसन्न रहें ऐसी प्रभु से प्रार्थना करी। अतिथियों एवं लाभार्थियों का शाल माला एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत महासंघ के अध्यक्ष अभय सुराणा, उपाध्यक्ष पुखराज पटवा, कोषाध्यक्ष नगीन सकलेचा के साथ ही अभय श्रीमाल, आनंदीलाल संघवी, दिनेश डूंगरवाल, सुजानमाल कोचट्टा, अशोक चोपड़ा, बसंतीलाल चपडो़द,विनोद श्रीमाल, विनोद लूनिया, संजय सुराणा आदि ने किया। प्रार्थना चंचल पटवा, शोभा छाजेड़ ने प्रस्तुत की। महिला मंडल द्वारा प्रभु के दरबार में पंचकल्याणक पूजा भी कराई गई।इन सदस्यो को मनाया जन्मदिन व विवाह वर्षगांठ –
जन्मदिन समिति के चेयरमैन नेमीचंद जैन द्वारा संस्था के सदस्य अशोक चोपड़ा व अशोक औरा का स्वागत सम्मान कर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर अशोक चोपड़ा ने वरिष्ठ संघ के अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए जीव दया के क्षेत्र में एक पेटी गुड़ का का नखरा लिया साथ ही अशोक ओरा ने भी सहयोग राशि की घोषणा की गई। विवाह समिति के संयोजक राजकुमार हरण ने प्रकाश पामेचा, प्रकाशचंद संघवी, कमल चपडोद, श्रोणिक चौहान की विवाह वर्षगांठ मनाई। प्रकाश संघवी साधर्मी भाई बहनों को संस्था की ओर से प्रत्येक माह जो किराना सामग्री भेजी जाती है उसमें अपनी ओर से एक एक गर्म पानी की थैली सभी को देने की घोषणा करी। समारोह में रोचक प्रश्न उत्तर कार्यक्रम हुआ, जिसमें सही जवाब देने वालों को पुरस्कृत किया। संचालन पुखराज पटवा ने किया। आभार सुजानमल कोचट्टा नें माना। अनिल बोहरा रतलाम एवं राजकुमार हरण ने प्रभावना वितरित की।
इनकी रही उपस्थिति –
समारोह में पुखराज कांठेड़, शांतिलाल डांगी, मनोहरलाल ओस्तवाल, पारस छाजेड़, विनोद बरमेचा, दिलीप चतर, अशोक झामर, अजय आंचलिया, अनिल धारीवाल, विमल चपडोद, दिनेश पोखरना, श्रेणिक नादेंचा, विजय कुमार लुक्कड़, दिलीप पारेख, कैलाश चोपड़ा, राजेंद्र कोचर, पारस ओरा, रमेशचंद्र पटवारी, दिलीप चंडालिया, शांतिलाल रुनवाल, सुरेश लुक्कड़, सुशील जैन, सुशील मेहता, अशोक धोका, अशोक रांका, प्रदीप सिसोदिया, हेमंत जैन आदि दंपति व सदस्य उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.