– संस्था के दिवंगत सदस्यों को दी श्रृद्धांजलि
जावरा। पेंशनर्स समाज शाखा जावरा का 39 वां वार्षिक जिला सम्मेलन गीता भवन जावरा पर आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि सेवानिवृत नेत्र विशेषज्ञ डॉ प्रकाश उपाध्याय एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ एस.के.वरुण तथा अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार छाजेड़, उपाध्यक्ष जिला पेंशनर्स समाज रतलाम के आथित्य में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन किया गया, सरस्वती वंदना संस्था की वरिष्ठ सदस्या शकुंतला बैरागी द्वारा प्रस्तुत की गई। जावरा शाखा अध्यक्ष देवीशरण शर्मा द्वारा अतिथि परिचय एवं स्वागत भाषण तथा पुष्प माला एवं शाल श्रीफल से स्वागत किया गया एवं पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा भी अतिथियों का स्वागत किया जाकर पेंशनर समाज के 08 वरिष्ठ सदस्यों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।
संस्था के दिवंगत सदस्यों को दी श्रृद्धांजलि –
पेंशनर समाज शाखा जावरा के सचिव रामनिवास शर्मा ने संस्था की गतिविधियों एवं वर्षभर के आय व्यय का लेखा विवरण प्रस्तुत किया गया। मंच एवं सदन तथा भोजन व्यवस्था के.एम. कासौट, अभय श्रीवास्तव एवं शाद मोहम्मद खान ने सुचारू रूप से संचालित की। अंत में डॉ ए.एन.पालीवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारा उदबोधन, आभार एवं वर्षभर में दिवंगत सदस्यों के प्रति सदन द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संचालन कुसुम शर्मा एवं रमेशचंद्र मनोहरा ने किया। जानकारी अभय श्रीवास्तव ने दी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

