– कहा-फ्लाई ओवर बनने से हजारों करोड़ का नुकसान
जावरा। उज्जैन से जावरा के मध्य प्रस्तावित फोरलेन निर्माण के चलते भुतेड़ा से जोयो होटल तक का रोजगार उजडऩे से बचाने हेतु जनसंघर्ष समिति लगातार प्रयासरत है। इस मामले में समिति ने क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता ने ज्ञापन भेजकर मार्गदर्शन देने का आग्रह किया है। साथ ही उनसे समर्थन देने का आव्हान किया हैं।
सांसद गुप्ता के प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी को सौंपे ज्ञापन में जनसंघर्ष समिति ने उल्लेख किया है कि एमपीआरडीसी द्वारा उज्जैन-जावरा फोरलेन पेव्हड शोल्डर ग्रीन फील्ड एक्सेस कंट्रोल हाइवे बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत भुतेड़ा स्थित एक्सप्रेस वे से महू-नीमच मार्ग जोयो तिराहे तक पुराने रोड़ पर ही फ्लाई ओवर बनाए जाना है। इस हिस्से में फ्लाई ओवर जमीन से लगभग 23 फीट ऊपर बनाए जाएंगे। इससे क्षेत्र के काम-धंधे पूरी तरह तहस नहस हो जाएंगे। क्षेत्र में व्यापार कर परिवार का पालन पोषण करने वाले असंख्य लोग बेरोजगार होकर दर-दर भटकने को मजबूर हो जाएंगे। वहीं हजारों करोड़ रुपए का नुकसान होगा सो अलग। जनसंघर्ष समिति इस क्षेत्र के प्रभावित लोगों का रोजगार बचाने व क्षेत्र की रौनक बरकरार रखने हेतु विगत दो माह से आंदोलन करते हुए बीते बाइस दिन से सतत धरना देकर जिम्मेदारों का ध्यान आकृष्ट कराने में जुटी हुई है। ऐसी दशा में उक्त गम्भीर समस्या के समाधान के लिए समिति और प्रभावित लोग इस मुद्दे पर मार्गदर्शन के साथ ही आपका समर्थन चाहते है। ज्ञापन देते समय सुनील पोखरना, मनोज मेहता, रणजीत सिंघल, राजेश धाकड़, असलम मेव, राधेश्याम पाटीदार, जगदीश सोलंकी, सुदेश खारीवाल आदि उपस्थित थे।
सोमवार को हम्माल यूनियन ने दिया समर्थन –
बीते दो माह से भुतेड़ा से जोयो तिराहे के बीच प्रस्तावित ब्रिज निर्माण से प्रभावित होने वाले लोगों की जंग लड़ रही जन संघर्ष समिति को जावरा हम्माल यूनियन ने भी सोमवार को समर्थन दिया। यूनियन अध्यक्ष सलीम बाबा के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने मंदसौर रोड़ पर जैन होटल के निकट धरनास्थल पर पहुँच कर समिति को अपना समर्थन दिया। यूनियन पदाधिकारियों व सदस्यों ने भारत माता की जय के साथ ही एमपीआरडीसी मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान युनियन उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर गवली, सचिव श्रीपाल दुग्गड़, असलम भाई कुरेशी, नाहरू कुरेशी, नन्नू खां, मुबारिक खां, रुस्तम, फरीद भाई, फज्जु खां, अनीस भाई, शादाब खां, राजा शाह आदि सहित समिति के जगदीश सोलंकी, मनोज मेहता, मुकेश धाकड़, शशांक अग्रवाल, अब्बास बोहरा सहित कईं सदस्य उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

