– टीम मेनेजर के रुप में विजय रावल होंगे दल में शामिल
जावरा। बिच हैंडबॉल की महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जावरा की पलक दायम करेंगी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व और पुरुष वर्ग की राष्ट्रीय टीम के लिए टीम मैनेजर नियुक्त हुए रतलाम के खेल प्रशिक्षक विजय रावल। आगामी 10 जनवरी से 13 जनवरी 2025 तक आसाम के गुवाहटी शहर में आयोजित बिच हैंडबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जावरा शहर से महिला टीम में कु.पलक दायम का चयन हुआ है। वहीं पुरुष वर्ग की टीम में जावरा के अक्षत जैन का चयन हुआ है।
मध्यप्रदेश हैंडबॉल फेडरेशन के महासचिव डॉ. हरदीप सिंह रुप्पल ने बताया की गत दिनों इंदौर मै ही प्रदेश भर के हैंडबॉल खिलाडिय़ों के ट्रायल्स लिए गए और उसी के चयन आधार पर मध्यप्रदेश की टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। टीम प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खंडवा से निकलेगी। इससे पहले टीम 6 जनवरी से 8 जनवरी तक इंदौर में प्रि-नेशनल कैंप में सहभागिता की। पुरुष वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता टीम के लिए रतलाम जिले के खेल प्रशिक्षक विजय कुमार रावल को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है। उक्त चयनित खिलाडिय़ों एवं मैनेजर के रूप मै रावल की नियुक्ति पर जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर, विद्यालय प्राचार्य शशीकला रावल एवं स्टॉफ साथियो ने बधाई प्रेषित की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

