• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में 19 विभागों का महाशिविर, हजारों हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

June 12, 2026

115 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में आरोपी को 11 साल की सजा, जावरा एनडीपीएस कोर्ट का बड़ा फैसला

June 11, 2026

जावरा में दूध का बड़ा खेल! फैक्ट्री पर छापा, 104 कट्टों में 2600 किलो लैक्टोज पाउडर बरामद, कई डेयरियां जांच के घेरे में

June 10, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, June 13
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»भारत सरकार सहारा उपभोक्ताओं के भुगतान हेतु अध्यादेश लाए : रश्मि पांडेय
जावरा

भारत सरकार सहारा उपभोक्ताओं के भुगतान हेतु अध्यादेश लाए : रश्मि पांडेय

EditorBy EditorJanuary 9, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– पूनम पटवा जिला संयोजक व अदिति राठौर जिला अध्यक्ष नियुक्त
जावरा।
भारत देश में करोड़ सहारा उपभोक्ताओं का विभिन्न जमा राशियों का भुगतान पिछले कई वर्षों से नहीं किया जा रहा हैं, आम गरीब आदमी जिसने अपनी गाड़ी कमाई विशेष कर महिलाएं जिन्होंने अपनी राशि बचत के उद्देश्य से जमा की थी, उनकी सारी राशि सहारा समूह ने हड़प ली है और उसका भुगतान नहीं कर रहा हैं। उपभोक्ता अदालतों से भी ग्राहकों के पक्ष में फैसले दिए गए लेकिन भुगतान प्राप्त नहीं हो रहा हैं। सहारा कंपनी सेबी एवं सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न अदालती फसलों से भुगतान लंबित होने के कारण करोड़ों अरबो रुपए उपभोक्ताओं के भुगतान हेतु लंबित पड़े हैं, इसके भुगतान हेतु भारत सरकार को संसद में अध्यादेश लाकर सहारा समूह की संपत्तियों व बैंकों में पड़े डिपॉजिट राशियों को सीधे भुगतान हेतु किसी भी न्यायिक एवं कानूनी प्रक्रिया से ऊपर उठकर तुरंत भुगतान का कानून बनना चाहिए, इसके लिए तीन सदस्य की कमेटी बनाकर सहारा समूह की संपत्तियों को निर्बाध विक्रय कर भुगतान किया जाना चाहिए।
यह बात मध्य प्रदेश ग्रामीण कल्याण संघ की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि डॉ राजेंद्र पांडे ने होटल सेलिब्रेशन में आयोजित साधारण सभा में व्यक्त किए। सभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश ग्रामीण उपभोक्ता कल्याण संघ की प्रदेश सचिव राजलक्ष्मी चंद्रावत ने कहा कि हमारे संगठन द्वारा मध्य प्रदेश शासन से मांग की गई थी कि डीआरटी जबलपुर की एक शाखा इंदौर स्थानांतरित की जाए व राज्य उपभोक्ता आयोग की एक बेंच इंदौर स्थानांतरित की जाए। जिला उपभोक्ता न्यायालय को तहसील स्तर पर संचालित किया जाए, जिससे प्रदेश के लाखों उपभोक्ता लाभान्वित हो सके उन्होंने कहा कि पिछले 30 वर्षों से हमारे संगठन का प्रयास रहा है कि प्रदेश के उपभोक्ता जागरूक हो, शोषण के विरुद्ध आवाज़ उठाएं,इस हेतु रतलाम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जन जागृति के कार्यक्रम किया जा रहे हैं शीघ्र ही संस्था साइबर क्राइम पर भी एक पत्रिका प्रकाशन करने जा रही हैं।
पटवा जिला संयोजक, अदिति जिलाध्यक्ष मनोनीत –
संस्था अध्यक्ष रश्मि पांडे ने संगठन का विस्तार करते हुए पूनम पटवा को जिला संयोजक एवं डॉ अदिति राठौर को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। साथ ही नेहा जैन आलोट अध्यक्ष, पुष्पेंद्र कुमार रतलाम ग्रामीण अध्यक्ष, पुष्पा पंवार पिपलोदा अध्यक्ष, जय बाला जावरा ग्रामीण अध्यक्ष, निर्मला भट्ट सैलाना अध्यक्ष, ममता पौराणिक बड़ावदा अध्यक्ष नियुक्त किया।
15 मार्च बडे पैमाने पर मनाया जाएगा विश्व उपभोक्ता दिवस –
सभा में विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च को एक विशाल आयोजन करने का संकल्प लिया गया। संस्था के द्वारा इस हेतु ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता व नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा। सभा में जिला उपभोक्ता कल्याण संघ की अध्यक्षता सुमन मेहता, सचिव जागृति ठक्कर ने अपने विचार प्रकट किये। सभा में उषा शोत्रिय, पूनम पटवा, मंजू पांचाल, पुष्पा पवार, संतोष शर्मा, गायत्री अरोड़ा, रीता सोनी, अर्चना पांडे, रमा अग्रवाल, मंजुला सेठिया आदि उपस्थित रहे।

Post Views: 284
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में 19 विभागों का महाशिविर, हजारों हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

June 12, 2026

लोकायुक्त ट्रैप के बाद जावरा के सहायक ग्रेड-2 अनिल वर्मा निलंबित, उज्जैन संभाग से जारी हुए आदेश

June 10, 2026

महंगाई और NEET पेपर लीक पर भड़की युवक कांग्रेस, जावरा में मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ अभियान से किया विरोध

June 6, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में 19 विभागों का महाशिविर, हजारों हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

By EditorJune 12, 2026

– जनकल्याण शिविर में उमड़ी भीड़, विधायक बोले- योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक…

115 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में आरोपी को 11 साल की सजा, जावरा एनडीपीएस कोर्ट का बड़ा फैसला

June 11, 2026

जावरा में दूध का बड़ा खेल! फैक्ट्री पर छापा, 104 कट्टों में 2600 किलो लैक्टोज पाउडर बरामद, कई डेयरियां जांच के घेरे में

June 10, 2026

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर भड़की यूथ कांग्रेस, जावरा में चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

June 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में 19 विभागों का महाशिविर, हजारों हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

June 12, 2026

115 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में आरोपी को 11 साल की सजा, जावरा एनडीपीएस कोर्ट का बड़ा फैसला

June 11, 2026

जावरा में दूध का बड़ा खेल! फैक्ट्री पर छापा, 104 कट्टों में 2600 किलो लैक्टोज पाउडर बरामद, कई डेयरियां जांच के घेरे में

June 10, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.