• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा प्रीमियर लीग सीजन 5 : रोमांचक फाइनल में हुमेरा किंग बोरदा बनी चैंपियन

May 15, 2026

रतलाम-खाचरौद रोड बनेगा फोरलेन, जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड हाईवे से होगा सीधा कनेक्शन

May 15, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार ने बदले 6 थाना प्रभारी

May 15, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, May 16
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»रतलाम स्थापना महोत्सव : 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति नेहरू स्टेडियम में करेंगी शस्त्रकला का प्रदर्शन
रतलाम

रतलाम स्थापना महोत्सव : 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति नेहरू स्टेडियम में करेंगी शस्त्रकला का प्रदर्शन

EditorBy EditorJanuary 8, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

-2 फरवरी को ऐतिहासिक होने वाले कार्यक्रम के लिए मातृशक्ति ले रही प्रशिक्षण
रतलाम। बसंत पंचमी पर रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा तीन दिवसीय आयोजनों की तैयारी पूरजोर तरीके से की जा रही है। आयोजन में पहली बार रतलाम की धरती पर नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण को लेकर 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति 2 फरवरी-2025 को नेहरू स्टेडियम में शस्त्र कला का कौशल प्रदर्शन करेंगी। इसी को लेकर रतलाम में विभिन्न स्थानों पर महिलाएं, युवतियां सहित बालिकाएं शस्त्र कौशल के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
रतलाम स्थापना महोत्सव के संयोजक मुन्नालाल शर्मा, समिति अध्यक्ष प्रवीण सोनी और सचिव मंगल लोढ़ा ने बताया कि भव्य स्तर पर आयोजित होने वाले 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति के लिए शहर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जो माताएं और बहने 2 फरवरी-2025 को ऐतिहासिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर शस्त्रकला का कौशल प्रदर्शित करना चाहती हैं, उसके लिए व्यायामशाला संचालक सहित विभिन्न संस्थाओं ने अपने स्तर पर प्रशिक्षण देने का काम शुरू कर दिया है। वर्तमान में जवाहर व्यायाम शाला, गढ़ कैलाश, ब्राह्मणों का वास स्थित शंकरजी का मंदिर, हनुमान बाग, डोंगरेनगर में दो स्थानों पर, कालिका माता मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर परिसर, अलकापुरी कम्यूनिटी हॉल, दिलीप नगर, शिवनगर में प्रतिदिन महिलाओं और युवतियों सहित बालिकाओं को शस्त्रकौशल में निपूर्ण करने के लिए प्रशिक्षणकर्ता प्रशिक्षण दे रहे हैं। रतलाम स्थापना महोत्सव के संयोजक मुन्नालाल शर्मा ने माताओं और बहनों से अपने-अपने घर के समीपस्थ स्थानों पर दिए जा रहे शस्त्र प्रशिक्षण में शामिल होने की अपील की है। प्रशिक्षण के लिए माताएं और बहनें रामबाबू शर्मा, जनक नागल, गोपाल शर्मा, नरेंद्र श्रेष्ठ से संपर्क कर सकती हैं।
तीन दिवसीय कार्यक्रम पर एक नजर –
रतलाम स्थापना महोत्सव समिति अध्यक्ष प्रवीण सोनी और सचिव मंगल लोढ़ा ने बताया महोत्सव की शुरूआत 1 फरवरी 2025 को रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी द्वारा स्थापित रत्नेश्वर महादेव मंदिर पर शाम 7 बजे महाआरती व प्रसादी वितरण कर शुभारंभ किया जाएगा। 2 फरवरी को वीर विरांगना नारी शक्ति शस्त्र कला का कौशल प्रदर्शन दोपहर 2 बजे पोलोग्राउंड नेहरु स्टेडियम में होगा। 3 फरवरी को रतलाम स्थापना दिवस पर नगर निगम तिराहे पर स्थापित रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। मिठाई वितरण व आतिशबाजी कर रतलाम राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

Post Views: 167
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

रतलाम-खाचरौद रोड बनेगा फोरलेन, जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड हाईवे से होगा सीधा कनेक्शन

May 15, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार ने बदले 6 थाना प्रभारी

May 15, 2026

ताल पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन : 2 क्विंटल डोडाचूरा, 3.48 किलो अफीम और पिस्टल बरामद

May 7, 2026
Don't Miss
खेल

जावरा प्रीमियर लीग सीजन 5 : रोमांचक फाइनल में हुमेरा किंग बोरदा बनी चैंपियन

By EditorMay 15, 2026

– विजेताओं को अतिथियोंने प्रदान की ट्राफी और विजयी राशि का चेक जावरा। अंबेडकर क्रिकेट…

रतलाम-खाचरौद रोड बनेगा फोरलेन, जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड हाईवे से होगा सीधा कनेक्शन

May 15, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार ने बदले 6 थाना प्रभारी

May 15, 2026

जावरा आबकारी विभाग ने घेराबंदी कर पकड़ी 57 बल्क लीटर मदिरा, एक आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

May 15, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा प्रीमियर लीग सीजन 5 : रोमांचक फाइनल में हुमेरा किंग बोरदा बनी चैंपियन

May 15, 2026

रतलाम-खाचरौद रोड बनेगा फोरलेन, जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड हाईवे से होगा सीधा कनेक्शन

May 15, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार ने बदले 6 थाना प्रभारी

May 15, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.