जावरा। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई हैं। जिसका विषय – जल ओर पर्यावरण रखा गया हैं। संस्था सचिव महेश शर्मा एवं कार्यक्रम संयोजक भाविका धारीवाल ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय,तृतीय आने वाले को पुरस्कृत किया जायेगा साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जावेगा। चित्रकला हेतू ड्राइंग शीट ओर कलर प्रतियोगी को ही लाना होगा । चित्र के साथ शीर्षक भी लिखना होगा साथ ही जल एवं पर्यावरण पर एक स्लोगन भी लिखना होगा। प्रतियोगिता 12 जनवरी को दोपहर 2.00 बजे श्री राम विधा मन्दिर रामबाग जावरा पर आयोजित की गई है। संस्था प्रमुख अभय कोठारी, कार्यक्रम समन्वयक रमेश मनोहरा, समग्र मालवा संयोजक मनोहरसिंह चौहान (मधुकर), जगदीश उपमन्यु, विरेन्द्रसिंह चौहान, सविता पटेल आदि ने अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

