– जावरा ठेकेदार एसोसिएसन का सर्वानुमति से हुआ गठन
जावरा। नगर पालिका जावरा ठेकेदार ऐसोसिएशन की बैठक में ठेकेदारों की विभिन्न समस्याओंऔर उनके निराकरण को लेकर विचार विर्मश किया गया। निराकरण के लिए विधायक राजेन्द्र पांडे, नपाध्यक्ष अनम कडपा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया से मिल कर समस्याओं के समाधान का प्रस्ताव रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही बैठक में संस्था के नवीन पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। जिसमें सर्वानुमति से संजय हरा को अध्यक्ष चयनित किया गया। आगामी बैठक में संस्था अन्य पदाधिकारियों की घोषणा करने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में ओमप्रकाश, अतहरउद्दीन, जफर खान जफर, रामसिंह अयाना, सत्यनारायण, बब्बन भाई, राजा भाई, ऋषि ठेकेदार, रवि भाई, रईस मेव, पप्पू भाई, सत्यनारायण चौधरी, मुस्ताक जीजा, सत्यनारायण बड़ावदा, शौकत भाई, दीपेन्द्रसिंह, सत्यनारायण पांचाल, इरफान भाई आदि मौजुद रहे। सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष संजय का पुष्प माला पहनाकर स्वागत कर बधाई दी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

