– आरोपियों के कब्जे से डोडाचुरा के साथ एक कार व एक मोटर साईकल सहित करीब 3 लाख से अधिक का मश्रुका जप्त किया
जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, क्रय और विक्रय के विरुद्ध जिला पुलिस अधीक्षक अमितकुमार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिंगनोद पुलिस को एएसपी राकेश खाखा और एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान के मार्गदर्शन में सफलता मिली हैं, रिंगनोद पुलिस ने डोडाचुरा तस्करी करते हुए 2 आरोपियों को पकड़ा हैं, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार, मोटर साईकल व डोडाचुरा सहित करीब 3 लाख रुपए से अधिक का मश्रुका भी जप्त किया हैं।
रिंगनोद थाना प्रभारी आर.एस. मईडा के नेतृत्व में मुखबीर सूचना पर टीम ने माननखेडा नई आबादी पुराना यात्री प्रतीक्षालय फोरलेन से घनश्याम उर्फ लाडू प्रहलादराम चौधरी (30) निवासी रेन तहसील डेगाना थाना पादुकला जिला नागोर राजस्थान को मय कार के पकडा तथा तलाशी लेते 5 किलो 150 ग्राम डोडाचुरा मिला। जिस पर पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15/25/29 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुछताद में आरोपी ने उक्त डोडाचुरा भंवरलाल पिता निर्भयराम कुमावत निवासी पीगराला थाना कालूखेड़ा से लाना बताया। जिस पर पुलिस ने आरोपी भंवरलाल को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डोडाचुरा 05 किलो 150 ग्राम, आई 10 कार तथा मोटरसाइकिल सहित कूल 03 लाख 25 हजार रुपये का मश्रुका जप्त किया। कार्रवाई में इंचार्ज थाना प्रभारी रिंगनोद आर.एस. मईडा, उनि शरीफ खान, प्र.आर. कुलदीपसिंह सिसोदिया, आर घनश्याम कुमावत, संतोष कुमार, अनिल दांगी, चंद्रपाल सिंह, सैनिक जालम सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

