Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– 76 वें गणतंत्र दिवस पर कथा पाडांल में संत ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान भी गाया – भक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर श्रवण की श्रीमद् भागवत कथा जावरा। कलयुग की उम्र 4 लाख 32 हजार साल हैं, तो यह कलयुग कैसे कटेगा, धरती पर दिन ब दिन पाप बढ़ते जा रहे हैं, इन पापों से मुक्ति का एक ही मार्ग हैं भगवान का भजन, कलयुग की उम्र अच्छे काम करने से घटती हैं, हम कथा पांडालों में स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व में जयकारा लगाते हैं, भारत माता की जय बोलते रहेंगे, धर्म के काम करते रहेंगे…
– 21 साल के लंबे अंतराल के बाद जावरा पधारे संत कमलकिशोर जी नागर – फोरलेन स्थित हिंगलाज माता मंदिर परिसर मे जारी श्रीमद् भागवत कथा जावरा। भक्त को कथा की तासीर होना चाहिए, ताकि कथा का असर भक्त पर लगे, लेकिन वर्तमान में मनुष्य की तासीर खराब हो चुकी हैं, इसलिए कथा व धार्मिक प्रसंगों का असर नहीं हो रहा हैं। जैसे कोई पतला व्यक्ति है और उसे आप रोज़ बादाम खिलाओ, रोज़ घी खिलाओ पर उसको असर नहीं करेगा क्यों क्योंकि उसकी तासीर ही ऐसी हैं। इसी तरह नास्तिक लोगों को कितना भी भजन करवा लो, वो उसे…
– ट्रैफिक पुलिस और रोड कम्पनी की संयुक्त पहल जावरा। ट्रैफिक नियमों का पालन कर वाहन चलाने वाले चालकों को रविवार को फोरलेन सड़क के भीमाखेड़ी चौराहा पर हार पहना फूल भेंट कर सम्मानित किया गया। यातायात पुलिस चौकी प्रभारी सोनु वाजपेयी और जेटीसीएल रोड कम्पनी के मुकेश भोयटे, अनुप वर्मा, सुनील शर्मा, मैनेजर शिंदे आदि ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत महू नीमच मार्ग स्थित भीमाखेड़ी ब्लैक स्पॉट चौराहे पर हेलमेट पहने बाइक चालकों को रोककर उनका पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। ऐसे चालकों को ट्रैफिक पुलिस व जेटीसीएल रोड कम्पनी द्वारा धन्यवाद दिया जाकर उनसे आग्रह…
जन संघर्ष समिति पहुंची महाकाल की शरण में, अर्जी लगाकर बोले रोको सरकार और सड़क निर्माण कम्पनी की मनमर्जी
– नंदी हॉल में बिराजीत नंदी महाराज को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन, महाकाल को पढ़कर सुनाई अर्जी – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बड़े भाई से मिलकर उन्है भी सुनाई समस्या जावरा। उज्जैन से जावरा के बीच बनने वाले ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस वे फोरलेन के तहत भुतेड़ा से जोयो तिराहे तक प्रस्तावित फ्लाय ओव्हरब्रिज से प्रभावित लोगों ने उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल की शरण ली। जहां उन्होंने बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर शिवजी के प्रिय नन्दी महाराज को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम एक अर्जी प्रस्तुत की। जिसमें भुतेड़ा से महू नीमच मार्ग तक के…
रतलाम । राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल माननीय श्री मंगू भाई पटेल द्वारा रतलाम जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने तथा उत्कृष्ट निर्वाचन प्रक्रिया के लिए रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम तथा अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव को भोपाल में 25 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
जावरा। संपूर्ण विश्व में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर को मनाया जाता है, किंतु भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है. 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरूआत की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य लड़कियों और महिलाओं को जीवन भर जिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है उन कठिनाइयों को दूर करना और उससे ऊपर उठकर लड़कियों की मदद करना हैं। राष्ट्रीय बालिका दिवस न सिर्फ बच्चियों के लिए बल्कि पेरेंट्स के लिए खास है। इस विशेष मौके पर किसी ने ठीक ही कहा है कि बेटियां ही सृष्टि का…
जावरा। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति, जावरा के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्ययोजना अनुसार नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाए) योजना 2015 अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड जावरा हर्षिता पिपरेवार एवं पंचम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड जावरा नेहासिंह परिहार की उपस्थिति में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था चित्रांश सामाजिक वेलफेयर सोसाईटी, जावरा में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर…
– खिलाडिय़ों ने किया मार्च पास्ट, अतिथियों ने ली सलामी – प्रतियोगिता में 20 टीमों के 300 खिलाड़ी दिखाएगे अपना खैल कौशल जावरा। जिला बास्केटबॉल संघ, जावरा द्वारा बास्केटबॉल मैदान पर आयोजित 44 वीं महामालव बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ भव्य समारोह के साथ हुआ। यह प्रतियोगिता अगले तीन दिनों तक चलेगी, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर युवाओं को अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों के तिलक और स्वागत से हुई, जिसे मॉडल स्कूल की छात्राओं ने संपन्न किया। इसके बाद, मंचासीन अतिथियों की उपस्थिति में प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 20 टीमों…
मेरे खिलाफ बहुत केस लड़ रहा हैं, कहकर कोर्ट परिसर में वकील के साथ किया विवाद, मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी
– कोर्ट परिसर में वकील के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों पर केस दर्ज – पुलिस ने तीन नाम जद सहित चार लोगों पर दर्ज किया प्रकरण – आरोपी कांग्रेस कमेटी के बड़े पदाधिकारी के रिश्तेदार जावरा। शहर के न्यायालय परिसर में एक अभिभाषक चेम्बर में घुसकर वकील के साथ विवाद और मारपीट करने वाले आरोपियों पर शहर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया हैं। मारपीट करने वाले आरोपी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक बड़े नेता के रिश्तेदार हैं। आरोपियों ने वकील को यह कहकर विवाद किया वे उनके खिलाफ बहुत केस लड़ रहे हैं। विवाद के बड़ी संख्या में अभिभाषक…
– राजस्व व लोक निर्माण विभाग अधिकारियों के साथ भूतेड़ा से बरगढ़ तक बायपास रोड़ का किया निरीक्षण – लुहारी, नीमन और नागदी होकर भूतेड़ा तक निकलेगा बायपास जावरा। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप हर गाँव को मुख्य सड़क से जोड़ा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सडकों की सौगात देकर आवागमन को सुगम बनाने हेतु प्रदेश की भाजपा सरकार कटिबद्ध है। यहां भी बरगढ़़ फंटा से भुतेड़ा एटलेन तक बायपास मार्ग बनने से वाहन चालकों के साथ ही लोगों को राहत मिलेगी। इस रोड के निर्माण से शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव कम होगा। यह बात जावरा…
