– ट्रैफिक पुलिस और रोड कम्पनी की संयुक्त पहल
जावरा। ट्रैफिक नियमों का पालन कर वाहन चलाने वाले चालकों को रविवार को फोरलेन सड़क के भीमाखेड़ी चौराहा पर हार पहना फूल भेंट कर सम्मानित किया गया। यातायात पुलिस चौकी प्रभारी सोनु वाजपेयी और जेटीसीएल रोड कम्पनी के मुकेश भोयटे, अनुप वर्मा, सुनील शर्मा, मैनेजर शिंदे आदि ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत महू नीमच मार्ग स्थित भीमाखेड़ी ब्लैक स्पॉट चौराहे पर हेलमेट पहने बाइक चालकों को रोककर उनका पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। ऐसे चालकों को ट्रैफिक पुलिस व जेटीसीएल रोड कम्पनी द्वारा धन्यवाद दिया जाकर उनसे आग्रह किया कि वे अपने साथियों व आसपास के चालकों को हेलमेट का उपयोग कर ही वाहन चलाने की सलाह देवे। जबकि बिना हेलमेट बाइक दौड़ा रहे चालकों को समझाइश दी गई। उन्हें आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही जान है तो जहान है, धीरे चले, सुरक्षित पहुंचे, सावधानी हटी-दुर्घटना घटी, ट्रैफिक नियमों का पालन कर वाहन चलाने आदि की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर फोर व्हीलर वाहनों की जांच की गई। सीट बेल्ट लगा वाहन चला रहे चालकों को भी फूल भेंट कर उनका सम्मान किया गया। नेशनल रोड़ सेफ्टी माह के तहत नयागांव-माननखेड़ा टोल रोड कम्पनी द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर नियम का पालन करने वाले लोगों का सम्मान किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

