• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, September 7
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जीवन उधार मिला हैं, इसे पुन: इश्वर को सौपना हैं, इसलिए भजन करो : संत कमलकिशोर नागर
जावरा

जीवन उधार मिला हैं, इसे पुन: इश्वर को सौपना हैं, इसलिए भजन करो : संत कमलकिशोर नागर

EditorBy EditorJanuary 25, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– 21 साल के लंबे अंतराल के बाद जावरा पधारे संत कमलकिशोर जी नागर
– फोरलेन स्थित हिंगलाज माता मंदिर परिसर मे जारी श्रीमद् भागवत कथा
जावरा। भक्त को कथा की तासीर होना चाहिए, ताकि कथा का असर भक्त पर लगे, लेकिन वर्तमान में मनुष्य की तासीर खराब हो चुकी हैं, इसलिए कथा व धार्मिक प्रसंगों का असर नहीं हो रहा हैं। जैसे कोई पतला व्यक्ति है और उसे आप रोज़ बादाम खिलाओ, रोज़ घी खिलाओ पर उसको असर नहीं करेगा क्यों क्योंकि उसकी तासीर ही ऐसी हैं। इसी तरह नास्तिक लोगों को कितना भी भजन करवा लो, वो उसे नहीं लगेगा। किसी से रुपया उधार लेकर समय पर वापस दे दो तो संबंध बने रहते हैं, इसी तरह ईश्वर ने मानव शरीर उधार दिया हैं, इसे हमें समय पर ईश्वर को वापस करना हैं, इसलिए इस शरीर को भजन रुपी साधना से शुद्ध करो।यह बात संत कमलकिशोर नागर ने श्री हिंगलाज माता मंदिर प्रांगण में जारी सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दुसरे दिन भक्तों को कथा का रसपान करवाते हुए कहीं। संत ने कहा कि जिसने भी भागवत कथा का श्रवण कर लिया हैं, उसे नाम दीक्षा प्राप्त हो जाती हैं। पुराणों में भागवत पुराण श्रेष्ठ हैं, जैसे प्रहलाद ने खंबे से भगवान को प्रकट किया वैसे अपने भजन में भी इतना तप होना चाहिए कि भगवान प्रकट हो जाए। हमारे अंत समय में भगवान ही आना चाहिए। कथा के दौरान संत नागर ने भजनों के माध्यम से भक्तो को रिझाया, भजनों के पर भक्तों ने जमकर आनंद उठाया। कथा आयोजन रामचन्द्र सरतलिया, पंकज सरतलिया परिवार ने पौथी पूजन और आरती का लाभ लिया। कथा में हजारों की संख्या में भक्त उमड़ रहे हैं। दुसरे दिन की कथा में भक्तों की संख्या अधिक होने से पांडाल छोड़ा पड़ा तो आयोजन समिति ने तत्काल नए पांडाल लगाकर उनके बैठने की व्यवस्था की। कथा का संचालन लोकेश शर्मा ने किया। कथा स्थल के लिए नि:शुल्क बस सेवा –
कथा के व्यवस्थापक मनीष सेठिया (आलोट) ने बताया कि 21 सालों के बाद जावरा की धरती पर कथा करने पधारे संत कमल किशोर नागर की कथा का श्रवण करने जावरा के साथ ही आसपास के कई श्रृद्धालु कथा श्रवण करने पहुंच रहे हैं। कथा स्थल तक भक्तों को लाने के लिए आयोजन समिति ने नि:शुल्क बसों की व्यवस्था की हैं, वहीं आसपास के भक्तों द्वारा कथा स्थल के लिए नि:शुल्क ट्रेक्टर, टेम्पों की सुविधा प्रदान की जा रही हैं, वहीं अन्य राज्यों व शहरों से आए लोगों के लिए समिति ने पांडाल में नि:शुल्क ठहरने व भोजन आदि की व्यवस्था की हैं। कथा का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा आागामी 30 जनवरी तक चलेगी।

Post Views: 208
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

By EditorSeptember 5, 2026

– शिक्षकों ने रैम्प वॉक में दिखाया आत्मविश्वास, विद्यार्थियों ने गुलाब और ग्रीटिंग कार्ड देकर…

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.