Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
जावरा। चुनाव में कांग्रेस को भाजपा कभी हरा ही नहीं सकती। कांग्रेस ही कांग्रेस को पराजित करती है। इसके लिए मैं शपथ पत्र देने को तैयार हूं। कांग्रेस कमेटी में पुन: उन नेताओं को पद मिल जाते हैं, जिन्होंने पार्टी के खिलाफ काम किया। दावे के साथ कहता हूं कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस पार्टी की बनेगी। यह बात दतिया जिले की भांडेर विधानसभा से कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया ने मंगलवार को सर्किट हाउस पर कही। वे मंदसौर की तरफ से आते हुए कुछ समय के लिए जावरा सर्किट हाउस पर रुके थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में…
श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर बोरदा फंटे पर होगा 51 फुट का भगवा ध्वजारोहण
– श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ पर होगा आयोजन – नानी बाई के मायरे के साथ होगा सामूहिक कन्या विवाह जावरा। श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथ्मा वर्षगांठ पर मध्यप्रदेश में प्रथम बार 51 फुट के भगवा ध्वज का रोहण जावरा के पिपलोदा रोड स्थित बोरदा फंटे पर होगा। जो जावरा के लिए गौरव की बात हैं। आयोजन के तहत भव्य सामुहिक कन्या विवाह के साथ नानी बाई का मायरा भी आयोजित किया जा रहा हैं। आयोजन 23 जनवरी को सुबह 9 बजे होगा। जिसमें भगवा ध्वजारोहण बोरदा फंटे पर प्रखर हिंदूवादी क्रांतिकारी प्रवक्ता पुज्य गुरुदेव…
जावरा। उज्जैन से जावरा के बीच प्रस्तावित फोरलेन सड़क के तहत भुतेड़ा से जोयो तिराहे तक बनने वाले सात ब्रिज का विरोध करते हुए जनसंघर्ष समिति द्वारा मंगलवार को धरनास्थल से वाहन रैली निकालकर एसडीएम को आपत्ति दर्ज कराई गई। रैली को भी आपत्ति रैली का नाम दिया गया। वाहन रैली चौपाटी स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंची। इस दौरान भांडेर के कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया भी मौके पर आ चुके थे। उन्होंने जनसंघर्ष समिति को अपना समर्थन देते हुए शहर के गणमान्य लोगों के साथ अनुविभागीय अधिकारी को अपनी ओर से आपत्ति दर्ज कराई। एसडीएम को इस मौके पर जनप्रतिनिधियों व…
नौकर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मालिक के घर में की चोरी, सोने चांदी के जेवरात सहित 65 लाख का माल उड़ाया
– थाना डीडी नगर रतलाम पुलिस ने 24 घंटे में किया एक्सपोज – सोने चांदी के जेवरात सहित 65 लाख रुपए कीमती मशरूका के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार रतलाम। घर में काम करने वाले नौकर अपने दो साथियों के साथ मिलकर मौके का फायदा उठाकर अपने ही मालिक के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। नौकर ने घर से सोने चांदी के जेवरात व नगदी सहित करीब 65 लाख रुपए की चोरी को अंजाम दिया। चोरी की वारदात में थाना डीडी नगर पुलिस ने त्वरत कार्रवाई करते हुए मामले को 24 घंटे में एक्सपोज करते हुए आरोपी…
– मंदिर परिसर में आकार लेगा विशाल टीन शेड जावरा। फूलमाली समाज मठ मंदिर समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें चर्चा उपरांत कईं महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। स्थानीय मठ मंदिर प्रांगण में सोमवार को हुई समाज की बैठक में सर्वानुमति से मंदिर परिसर में विशाल टीन शेड बनाए जाने का निर्णय लिया गया। उक्त शेड मुख्य गेट से लेकर मंदिर के पिछले हिस्से तक लगभग अस्सी फीट चौड़ा और करीबन इतना ही फीट लम्बा बनाया जाएगा। जिसमें समाज के लोग मंगलकारी कार्य सहित विभिन्न कार्यक्रम व्यवस्थित ढंग से पूर्ण कर सकेंगे। इस शेड पर अनुमानित बीस लाख…
– सर्वानुमति से अध्यक्ष बने दिनेश जायसवाल, ब्लाक अध्यक्ष बने सौरभ गुप्ता जावरा। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ तहसील कार्यकारिणी का त्रिवार्षिक निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमे सर्वानुमती से तहसील अध्यक्ष पद पर दिनेश जायसवाल, सचिव राधेश्याम चौधरी, कोषाध्यक्ष अशोक मुजाल्दे, उपाध्यक्ष गट्टू सिंह चंद्रावत, सह सचिव मिथलेश अवस्थी, महिला प्रतिनिधि शकीला खान को बनाया गया। कार्यकारिणी मे सदस्य चेनीराम राठौड़, कैलाश परिहार, प्यारसिंह पंवार, हेमंत रायकवार, श्याम रावत, राजेंद्र सोनी को शामिल किया गया। इस दौरान ब्लाक शाखा का गठन भी किया गया। जिसमे अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सचिव सुनील कोठाने, कोषाध्यक्ष फूंदासिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष राजकुमारी जायसवाल, सह सचिव मुकेश देवड़ा, कार्यकारणी…
– जेएसजी गोल्डन की नवीन कार्यकारणी घोषित जावरा। जैन सोशल ग्रुप गोल्डन ने आगामी सत्र 2025-26 के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की। म.प्र. रिजन चेयरमेन राहुल चपड़ोद, गोल्डन ग्रुप नामिनेशन कमेटी और संस्था के पूर्व अध्यक्षों नीरज मेहता, आशीष चौरडिय़ा, प्रतीक डुंगरवाल, तपन नाहटा, नीलेश कोठारी की सर्वानुमति से इस चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें सर्वानुमति से संस्था अध्यक्ष पद पर मोहित चपड़ोद, उपाध्यक्ष महेश शेखावत, नितिन कोठारी, सौरभ मेहता, पीयूष चपड़ोद, प्रतीक ओरा, सचिव अंकित जैन, सह सचिव जितेंद्र जैन, हिमांशु मेहता, कोषाध्यक्ष अमन कटारिया, सह कोषाध्यक्ष गौरव धोका, प्रचार सचिव विपुल मेहता, मल्टीमीडिया प्रभारी लक्की…
– सेफ्टिक टैंक को लोहे की जाली से किया कवर जावरा । बस स्टैंड के पीछे स्थित शासकीय सुलभ शौचालय के खुले सेफ्टिक टैंक में एक गौवंश के गिर कर मरने के बाद नगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली। नपा ने अपनी लापरवाही पर पर्दा डालने के लिए आनन फानन में ओपन जर्जर सेफ्टिक टैंक के इर्दगिर्द सीमेंट के पोल पर लोहे की जाली लगाई। उल्लेखनीय है कि कल उक्त सेफ्टिक टैंक में एक गाय के गिरे होने की सुचना मिलने पर पार्षद शिवेन्द्र माथुर ने नपा सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर रस्सी के सहारे उसे सकुशल बाहर…
एसडीएम और थाना प्रभारी ने किया कथा स्थल का निरीक्षण – 24 से 30 जनवरी तक होगी पंडित कमलकिशोर जी नागर की श्रीमद् भागवत कथा – रविवार को अधिकारियों ने पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा जावरा। मालवा की माटी के प्रख्यात कथा प्रवक्ता पंडित कमलकिशोर नागर की श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 21 सालों के बाद जावरा जावरा की धरा पर होने जा रहा हैं। कथा की व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी इंतजाम का जायया लेने रविवार को अनुविभागीय अधिकारी जावरा त्रिलोचन गौड़ और औद्योगिक क्षैत्र थाना प्रभारी मुनिन्द्र गौतम कथा स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होने कथा आयोजक रामचन्द्र सरतलिया, पंकज…
– जगह जगह समाजजनों ने गहली कर किया स्वागत वंदन -दादावाड़ी जिन मंदिर की शिलाओं के चढ़ावे की बोलियां भी लगाई जावरा। प.पु.त्रिस्तुतिक संघ गच्छ नायक, गच्छाधिपति आचार्य श्री हितेशचंद्र सूरीश्वरजी मसा एवं मुनि मंडल का रविवार को क्रियोद्धार पुण्य भूमि जावरा नगर में मंगल प्रवेश हुआ। पूज्य गच्छाधिपति एवँ मुनिमण्डल का प्रात: 9.30 बजे जावरा से नागेश्वर तीर्थ छ:री पालक संघ के लाभार्थी समरथमल राजेश कुमार लोढ़ा के निवास संजय काम्प्लेक्स से नगर प्रवेश चल समारोह प्रारम्भ हुआ। जुलूस में आगे महिलाएं मंगल कलश ले कर चल रही थी। चल समारोह मार्ग पर गुरुभक्तों ने आचार्य श्री की गहली…
