Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– राष्ट्रसंत नमन वैष्णव के आतिथ्य में हुई महाआरती जावरा। शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर पर प्रतिमाह अनुसार इस माह भी मोनी अमावस्या के शुभ उपलक्ष्य पर जगतसेठ श्री साँवलिया सेठ की चमत्कारी महाआरती की गई। शिवशक्ति मारुति व श्री साँवलिया सेठ मंदिर समिति के सदस्य निलेश जोशी ने बताया कि अमावस्या के शुभ उपलक्ष्य पर श्री साँवलिया सेठ का प्रात: 8 बजे अभिषेक कर अद्भुत आकर्षक श्रृंगार किया गया। महिलाओ के कीर्तन पश्चात रात्रि 8 बजे जगतसेठ श्री साँवलिया सेठ जी की चमत्कारी महाआरती की गई। साथ ही राष्ट्रसंत नमन वैष्णव के आतिथ्य में महाआरती सम्पन्न हुई।…
– विशेषज्ञों ने दी विविध विषयों की जानकारी,व्याख्यान भी हुए जावरा। लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार कमला नेहरू कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल में केरियर मेला आयोजित किया गया। मेले का उद्घाटन सीएम राईज स्कूल जावरा के प्राचार्य राजेंद्र बोस, सहायक संचालक ज्योति पटेल, गिरधारीलाल आर्य, उप प्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने किया। दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ मेले का शुभारंभ हुआ। अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्राचार्य सुमित्रा बामनीया के साथ विद्यालय स्टाफ ने किया। अतिथियों ने मेले पर प्रत्येक स्टाल का अवलोकन किया और विषय विशेषज्ञों के साथ संबंधित जॉब की युनिफार्म पहने विद्यार्थियों से फीडबैक भी लिया।…
जावरा। 21 एम.पी बटालियन एन.सी.सी.रतलाम के कर्नल संदीप अहलावत द्वारा सी एम राइज स्कूल जावरा की एन.सी.सी. इकाई का निरीक्षण किया गया एवं एन.सी.सी.कैडेटस को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। संस्था के प्राचार्य राजेन्द्र बोस, उप प्राचार्य संजय श्रीवास्तव, पूर्व एन.सी.सी अधिकारी अपारसिंह गंभीर, वर्तमान एन.सी.सी अधिकारी कंवलजीतसिंह गंभीर द्वारा कर्नल संदीप अहलावत एवं सुबेदार मेजर जयपाल सिंह का स्वागत किया गया। कर्नल संदीप अहलावत द्वारा कैडेटस को वर्दी की अहमियत के बारे में, सेना में भर्ती के लिए एन.सी.सी. के लाभ के बारे में, देश की रक्षा, समाज सेवा और व्यक्तित्व विकास के बारे में बताया गया। आभार प्रदर्शन संस्था…
नवीन मान्यता नीति का विरोध : प्रायवेट स्कूलों का एक दिवसीय बंद, रेली निकालकर शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
– जिला स्तर पर अशासकीय शिक्षण संस्थाओं ने किया प्रदर्शन – पुराने कलेक्ट्रेट से नए कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली जावरा। माध्यमिक शिक्षा मंडल की नवीन मान्यता नीति के विरोध में म.प्र. प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ ने गुरुवार को सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में एक दिवसीय स्कूल बंद का आव्हान किया गया था। जिस पर रतलाम जिले के अधिकांश स्कूल बंद रहे। जिले में कुछ स्कूल खुले मिले, जिन्है गांधी गिरी से समझाईश देकर बंद में शामिल होने का अनुरोध किया। बंद के चलते जिले भर के सभी निजी स्कूल संचालक तथा प्राइवेट स्कूल संघ के पदाधिकारी पुराने कलेक्टोरेट में एकत्र हुए।…
– कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीराम कथा का हुआ शुभारंभ – 7 फरवरी को होगी कथा की पूर्णाहूति जावरा। गुप्त नवरात्रि और बसंत पंचमी के पावन अवसर पर स्वयं भु आद्यशक्ति पीठ श्री अम्बेमाता मंदिर पहाड़ी सुजापुर पर अठारहवा ज्ञान गंगा महोत्सव के तहत नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ गुरुवार से भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा के पहले दिन श्री भारत माता सेवाश्रम न्यास अध्यक्षा पूज्य साध्वी हेमलता दीदी सरकार कहा कि श्रीराम कथा जीवन को दिव्यता प्रदान करती हैं। कथा के दौरान हिंदू कोन हैं इसकी व्याख्या करते हुए कहा कि जिस तरह…
– घाट पर जमी काई, फैली गंदगी – नहीं हो रही सफाई – दो साल में नहीं हुआ कोई विकास कार्य, पवित्रता और भव्यता खो रहा प्राचीन स्थल जावरा। तीन नदीयों के संगम प्रयागराज में इन दिनों जहां एक और महाकुंभ की धुम मची हुई हैं, वहीं रतलाम जिले के एक मात्र तीन नदियों के संगम स्थल पर गंदगी अपने पैर पसार रही हैं। यह संगम स्थल प्रशासनिक लापरवाही के चलते मैला होता जा रहा हैं, यहां के घाटों पर काई जमा हो रही हैं तो घाट के समीप गंदगी और कचरे के ढेर लगे हैं। जब ये यह स्थल…
रतलाम स्थापना गौरव दिवस : 1 फरवरी से तीन दिवसीय होंगे कार्यक्रम, 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति 2 फरवरी को करेंगी शस्त्रकला का प्रदर्शन
– मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप समारोह में होंगे मुख्यअतिथि रतलाम। बसंत पंचमी पर रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा तीन दिवसीय आयोजन किए जाएंगे। कार्यक्रम की कड़ी में पहली बार रतलाम की धरती पर नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण को लेकर 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति 2 फरवरी-2025 को नेहरू स्टेडियम में दोपहर 2 बजे शस्त्र कला कौशल का प्रदर्शन करेंगी। इसके पूर्व 1 फरवरी 2025 को शाम 7 बजे श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर पर महाआरती की जाएगी। 3 फरवरी-2025 को रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंहजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण समारोह सुबह 11 बजे धूमधाम से किया…
जावरा। देश के 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रतलाम के नेहरु स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला विशेष शाखा के प्रधान आरक्षक देवेन्द्र तिवारी को सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री चैतन्य काश्यप ने पुलिस अधीक्षक अमित कुमार और जिलाधीश राजेश बाथम की उपस्थिति में प्रमाण पत्र देकर सम्माननीत किया। उल्लेखनीय है कि तिवारी को यह सम्मान वर्षभर विदेश पंजीयन कार्य एवं सूचना संकलन करने में उत्कृष्ट कार्य करने पर मिला हैं। तिवारी को पूर्व में भी उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्माननीत किया जा चुका हैं।
– महाविद्यालय की श्वसाशी समिति की बैठक ली जावरा। गो.तो.पालिटेक्निक महाविद्यालय, जावरा की साधारण सभा कलेक्टर रतलाम राजेश बाथम की अध्यक्षता में बुधवार को महाविद्यालय में हुई। जिसमें सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के प्रतिनिधि के रूप में अपर सचिव डॉ. संतोष गाँधी, अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व त्रिलोकचंद्र गौड, जावरा, आयुक्त तकनीकी शिक्षा संचालनालय भोपाल के प्रतिनिधि के रूप में एस.के.विश्वकर्मा, सचिव राजीव गाँधी प्रौद्योगिकि विश्वविद्यालय भोपाल के प्रतिनिधि डॉ. आर. सी. गुप्ता प्राचार्य, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, उज्जैन, राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षा प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान भोपाल के प्रो. एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ अजय सराटे, जावरा महाविद्यालय के प्रभारी विभागाध्यक्ष…
– मामला भुतेड़ा से जोयो तिराहे तक प्रस्तावित ब्रिज का – बुधवार को जावरा पहुंचे कलेक्टर से मिले जन संघर्ष समिति सदस्य व प्रभावित जावरा। उज्जैन से जावरा के बीच प्रस्तावित फोरलेन के अंतर्गत भुतेड़ा से जोयो होटल के सात किलोमीटर की सीमा में बनने वाले फ्लाई ओवर का विरोध कर रही जन संघर्ष समिति ने अब तीखे तेवर दिखाना प्रारंभ कर दिए हैं। प्रभावित लोगों और समिति सदस्यों ने बुधवार को जावरा एसडीएम कार्यालय में कलेक्टर राजेश बाथम को पत्र सौंपकर चेतावनी दी कि अपनी जमीन व मकान रोड़ में जाने से चिंतित भुतेड़ा निवासी मोहनलाल पाटीदार की अवसाद…
