– 76 वें गणतंत्र दिवस पर कथा पाडांल में संत ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान भी गाया
– भक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर श्रवण की श्रीमद् भागवत कथा
जावरा। कलयुग की उम्र 4 लाख 32 हजार साल हैं, तो यह कलयुग कैसे कटेगा, धरती पर दिन ब दिन पाप बढ़ते जा रहे हैं, इन पापों से मुक्ति का एक ही मार्ग हैं भगवान का भजन, कलयुग की उम्र अच्छे काम करने से घटती हैं, हम कथा पांडालों में स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व में जयकारा लगाते हैं, भारत माता की जय बोलते रहेंगे, धर्म के काम करते रहेंगे तो कलयुग की उम्र भी घटती रहेगी। एक सोमवती अमावस्या आती हैं तो कलयुग की उम्र 10 हजार साल कम हो जाती हैं। हम जिस तरह से राम की भक्ति करते हैं, ठीक उसी तरह हमें देश भक्ति भी करना होगी।यह बात लेबड़ नयागांव फोरलेन पर अरनीयापीथा मंडी के समीप स्थित श्री हिंगलाज माता मंदिर प्रांगण पर जारी सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन भक्तों को कथा का रसपान करवाते हुए संत कमलकिशोर नागर ने कहीं। संत ने कहा कि कथा मै बैठे ता समझना सतयुग आ गया हैं, वर्ष मकर संक्राति के पर्व में बहन, बेटी और ब्राहम्ण को दान अवश्य करें, भगवान ने हमें अच्छा शरीर दिया हैं तो इसे अच्छे कामों में लगाए, शरीर और आत्मा को भगवान भजन में लगाओ, भगवान का नाम जपो, यह समय फिर नहीं आएगा, इतनी योनियों में घुमने के बाद यह मनुष्य शरीर मिला हैं तो इसे ईश्वर के काम में लगाओ, वरना जिस दिन इस जीव ने शरीर छोड़ दिया, उस दिन जब मंदिर के सामने से अर्थी निकलेगी तो पुजारी भी मंदिर के कपाट बंद कर देगा। अभी समय हैं अच्छे काम करें, अच्छे संकल्प लें, अच्छे संकल्प भगवान जरुर पूर्ण करते हैं। भगवान सबका ध्यान रखते हैं, वो किसी को भी भूखा नहीं रखते हैं, मनुष्य से लेकर जीव जंतु सभी को ध्यान रखते हैं।
कथा पांडाल में फहराया ध्वज, गाया राष्ट्रगान –
रविवार को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस होने से संत कमलकिशोर नागर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पांडाल में मौजुद सभी भक्तों के साथ राष्ट्रगान गाया। कथा पांडाल में मौजुद हजारों श्रृद्धालुओं ने हाथों में तिरंगा लेकर कथा का श्रवण किया। कथा के मुख्य यजमान रामचन्द्र सरतलिया और पंकज सरतलिया परिवार ने पौथी पूजन और आरती का लाभ लिया। कथा का संचालन लोकेश शर्मा ने किया। कथा में प्रतिदिन श्रृद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.