Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– अशासकीय शिक्षण संघ प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय बंद का आह्वान जावरा । मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई नवीन मान्यता नीति के विरोध में मध्यप्रदेश प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ द्वारा एक दिवसीय बंद का आव्हान किया हैं। आव्हान के तहत मध्यप्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबंधित सभी अशासकीय स्कूल 30 जनवरी 25 गुरुवार को पूर्ण रुप से बंद रहेंगे। संघ के प्रदेशाध्यक्ष दीपेश ओझा ने रतलाम जिला कलेक्टर को भी एक दिवसीय बंद संबधी पत्र भेजा हैं। जिसके तहत रतलाम जिले के भी सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे। निजी स्कूल संगठनों का कहना है कि वर्तमान में…
-एमएसएमई के नवनियुक्त अधिकारियों को वितरित किए प्रमाण-पत्र रतलाम/ भोपाल । सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने बुधवार को एमएसएमई विभाग के नवनियुक्त सहायक संचालक, प्रबंधक एवं सहायक प्रबंधकों से कहा है कि वे राज्य सरकार की मंशा अनुरूप मेक इन इंडिया के मिशन को साकार करने में अपनी ऊर्जा लगाएं। मंत्री श्री काश्यप विभागीय परिचयात्मक प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम को उद्योग आयुक्त श्री दिलीप कुमार और सेडमैप के कार्यकारी निदेशक अम्बरीष अधिकारी ने भी संबोधित किया। मंत्री श्री काश्यप ने सभी नवनियुक्त सहायक संचालकों एवं प्रबंधकों को बधाई देते हुए अपने नए दायित्व के…
– लापरवाही का अडडा बना उज्जैन का क्षैत्रीय संचालक कार्यालय जावरा। मध्यप्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग में लंबे समय तक सेवा देने वाले सेवानिवृत प्राध्यापक को अपनी स्वयं की बिमारी पर खर्च हुए रुपए का भुगतान नहीं हो पा रहा हैं, पीडि़त प्राध्यापक द्वारा उपचार के चिकित्सा देयक करीब वर्ष भर पहले उज्जैन के क्षैत्रीय संचालक स्वास्थ सेवाएं के कार्यालय में जमा करवा दिए थे, लेकिन उसके बाद भी साल भर में कार्यालय के सुस्त अधिकारी व कर्मचारी अपनी लापरवाही का परिचय देते हुए अब तक कार्योत्तर स्वीकृति भी प्रदान नहीं कर पाए हैं, ऐसे में प्राध्यापक अपने चिकित्सा…
जावरा। भगवान ने हमें क्या दिया हैं, कितना दिया हैं, पहले इसका ध्यान करो, भगवान ने हमें ट्रॉली भर कर गेहूं दिए, सोयाबीन दिए और भी बहुत कुछ दे रखा हैं। भगवान हमें जो कमाई दे रहा हैं, उसका दसवांश हमें भगवान के काम में जरुर अर्पित करना चाहिए। यह बात फोरलेन स्थित श्री हिंगलाज माता मंदिर प्रांगण में जारी सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन भक्तों को सम्बोधित करते हुए संत कमलकिशोर नागर ने कहीं। कथा के छठे दिन गोपी प्रसंग और सुदामा प्रसंग सुनाते हुए संत श्री ने कहा कि साथ जाएगा तो केवल प्रभु का…
– 07 फरवरी को होगी कथा की पूर्णाहूति – साध्वी हेमलता जी उज्जैन के मुखारविंद से बहेगी ज्ञान गंगा जावरा। गुप्त नवरात्रि और बसंत पंचमी के पावन अवसर पर स्वयं भु आद्यशक्ति पीठ श्री अम्बेमाता मंदिर पहाड़ी सुजापुर पर अठारहवा ज्ञान गंगा महोत्सव के तहत नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा हैं। 30 जनवरी 25 से कथा प्रारंभ होगी और 07 फरवरी को कथा की पूर्णाहूति होगी। प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक पूज्या साध्वी हेमलताजी (दीदी सरकार, उज्जैन) के मुखारविंद से कथा का रसपान करवाया जाएगा। 07 फरवरी को दोपहर 2 बजे…
– राष्ट्र संत नमन वैष्णव ने किया कार्नीवल का शुभारंभ जावरा। उत्साह, कर्मठता,परिश्रम और संघर्ष की एकात्मकता सफलता की नई इबारत लिखने के सर्वोत्तम स्याही और दवात सिद्ध होते है। गणतंत्र दिवस पर ऐसा ही स्थानीय सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल ने करके दिखाया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नॉलेज कार्निवाल का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यालय के द्वारा बच्चों के समग्र ज्ञान एवं विकास हेतु विभिन्न पहलुओं पर विचार करते हुए आयोजन किया गया। जिसमें प्री प्राइमरी कक्षाओं में किस ढंग से विद्यालय में पढ़ाई कराई जाती है, का प्रेजेंटेशन भी दिया गया। इसके साथ ही मुख्य विषयों…
– फिजियोथैरेपी एवं योग क्लीनिक का हुआ शुभारंभ जावरा। चिकित्सा का क्षेत्र जीविकोपार्जन के साथ मानव सेवा का महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं, जहां एक चिकित्सक अपने कार्य से मरीज को स्वस्थ करता हें तथा उसके जीवन को सुखमय बनाता हैं, आज के आपाधाप के युग में हमारी दिनचर्या अव्यवस्थित हो गई हैं। इसके लिए फिजियोथेरेपी एवं व्यवस्थित योग हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अति आवश्यक हैं। जिसमें एक प्रशिक्षित व अनुभवी फिजियोथेरेपीस्ट चिकित्सक हमारी मदद करता है। यह बात क्षेत्रीय विधायक डॉ राजेंद्र पांडे ने अंबिका सिटी होम जावरा पर भाटी फिजियोथैरेपी एवं योग क्लीनिक के शुभारंभ के अवसर…
– खाचरोद नाका स्थित लहसुन मंडी में हुआ मुख्य आयोजन – विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं ने भी मनाया गणतंत्र दिवस जावरा। देश के 76 वें गणतंत्र दिवस का मुख्य सामूहिक कार्यक्रम कृषि उपज मंडी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष रुक्मणी हाड़ा ने ध्वजारोहण किया। जनपद उपाध्यक्ष अनीता पाटीदार ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से विधायक डॉ राजेंद्र पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष अमन कडपा, सी.एस.पी.दुर्गेश आर्मो, एस.डी.ओ.पी. शक्ति सिंह चौहान, नगर पुलिस निरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह जादौन, तहसीलदार संदीप इवने, जनपद सी.ई.ओ. बलवंत नलवाया, नायब तहसीलदार वैभव जैन, सीएमओ दुर्गा बामनिया, पोलेटेक्निक…
– डोडाचुरा के साथ एक इनोवा कार सहित 16 लाख का मश्रुका जब्त जावरा। अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध जारी अभियान के तहत जावरा औद्योगिक क्षैत्र पुलिस थाना ने इनोवा कार से राजस्थान के एक युवक के कब्जे से 200 किलोग्राम डोडाचुरा जब्त किया हैं। अभियान के तहत एसपी अमित कुमार के निर्देश पर एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम की टाम ने मुखबीर सूचना पर कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना पर पदस्थ उनि प्रतापसिंह भदौरिया को मुखबिर सूचना मिली कि एक सफेद रंग की बिना नम्बर की इनोवा कार से एक…
आरोपियों ने 05 मंदिरो में चोरी की वारदात को दिया अंजाम जावरा। क्षैत्र के मंदिरों और सुने मकानों को निशाना बनाने वाले चोरो की गैंग को औद्योगिक क्षैत्र पुलिस ने पकड़ा हैं, मामले का खुलासा सोमवार को एसपी अमित कुमार ने एएसपी राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो व थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौत की उपस्थिति में किया। एसपी ने बताया कि थाना औ.क्षेत्र. जावरा पर गत 05 अक्टुबर 24 को फरियादी भेरुलाल पिता भगतराम शर्मा (45) नि. ग्राम रेवास नें रिपोर्ट कि नवरात्री का समय होने से रात्री मे अम्बे माता मंदिर से अम्बे माता मुर्ति से एक चांदी…
