– नंदी हॉल में बिराजीत नंदी महाराज को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन, महाकाल को पढ़कर सुनाई अर्जी
– मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बड़े भाई से मिलकर उन्है भी सुनाई समस्या
जावरा। उज्जैन से जावरा के बीच बनने वाले ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस वे फोरलेन के तहत भुतेड़ा से जोयो तिराहे तक प्रस्तावित फ्लाय ओव्हरब्रिज से प्रभावित लोगों ने उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल की शरण ली। जहां उन्होंने बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर शिवजी के प्रिय नन्दी महाराज को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम एक अर्जी प्रस्तुत की। जिसमें भुतेड़ा से महू नीमच मार्ग तक के सात किलोमीटर के दायरे में फ्लाई ओवर बनने से रोजगार उजडऩे की बात कहते हुए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने की विनती की।
महाकाल के समक्ष पुजारी को सुनाई अर्जी –
साथ ही जन संघर्ष समिति के सदस्यों ने उज्जैन पहुँच कर बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी को भी भगवान भोलेनाथ के नाम अर्जी प्रस्तुत कर सबका कल्याण करने की कामना की गई। समिति सदस्य सुनील पोखरना ने मंदिर के अंदर मौजूद पुजारी को महाकाल के समक्ष भुतेड़ा से जोयो तिराहे तक बनने वाले ब्रिज से होने वाले नुकसान सम्बन्धी अर्जी पढ़कर सुनाई।
सीएम के बड़े भाई को भी बताई समस्या –
इसके बाद समिति सदस्यों व प्रभावितों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बड़े भ्राता नारायण यादव से उज्जैन में ही मुलाकात कर उन्हें भी विस्तारपूर्वक आंदोलन की जानकारी दी। इस पर उन्होंने जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा इस मामले में की गई पहल व प्रयासों के बारे में पूछा तो सदस्यों ने बताया कि वे प्रभावित लोगों के पक्ष में खड़े है और उनकी मंशा भी यही है कि किसी का काम धंधा खत्म ना हो। इतना सुनने के बाद नारायण यादव ने समिति के लोगों को आश्वस्त किया कि वे मोहन (मुख्यमंत्री) के उज्जैन आते ही आपकी समस्या से उन्हें अवगत कराएंगे। इस दौरान असलम मेव, मुकेश धाकड़, जीतू मालवीय, सरपंच दिनेश नायमा, जगदीश सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

