जावरा। देश के 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रतलाम के नेहरु स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला विशेष शाखा के प्रधान आरक्षक देवेन्द्र तिवारी को सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री चैतन्य काश्यप ने पुलिस अधीक्षक अमित कुमार और जिलाधीश राजेश बाथम की उपस्थिति में प्रमाण पत्र देकर सम्माननीत किया। उल्लेखनीय है कि तिवारी को यह सम्मान वर्षभर विदेश पंजीयन कार्य एवं सूचना संकलन करने में उत्कृष्ट कार्य करने पर मिला हैं। तिवारी को पूर्व में भी उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्माननीत किया जा चुका हैं। 


