Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– ऐतिहासिक कार्यक्रम के रतलामवासी बने साक्षी – नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह कैबिनेट मंत्री काश्यप के मुख्य आतिथ्य में हुआ रतलाम। रतलाम की धरा पर पहली बार साहस, शौर्य, पराक्रम का अदभुत नजारा देखने को मिला। रविवार शाम नेहरू स्टेडियम में 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति हाथों में चमचमाती तलवारें लहराकर जय भवानी जय शिवाजी के उद्घोष के साथ अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भव्य समारोह में मुख्य अतिथि बतौर मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप मौजूद थे। अध्यक्षता महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने की और मुख्य वक्ता बतौर धार से राष्ट्र सेविका समिति…
उज्जैन जावरा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे को लेकर सांसद गुप्ता ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को लिखा पत्र
– पत्र में लिखा सहानुभूति पूर्वक विचार कर कार्यवाही करेंं जावरा। उज्जैन से जावरा तक प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे में भूतेड़ा से ज़ोयो तिराहे तक प्रस्तावित 7 फ्लाय ओवर का विरोध कर रही जन संघर्ष समिति ने इस मामले में सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी को पत्र सौंपकर सांसद सुधीर गुप्ता से इस संवेदनशील मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी। जन संघर्ष समिति के मांग पत्र के मिलने के बाद क्षैत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर मामले में सहानुभूति से विचार करने की बात कहीं हैं। वहीं सांसद ने इस…
– बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के समग्र विकास के साथ ही स्टार्ट-अप, इनोवेशन और एआई के लिए विशेष प्रावधान – मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रांतिकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री मोदी तथा केन्द्रीय वित्त मंत्री का जताया आभार भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट 2025-26 विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धि की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कल्याणकारी, सर्व-स्पर्शी और समावेशी बजट देश के गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के समग्र विकास के साथ स्टार्ट-अप्स, इनोवेशन तथा…
श्री सत्यनारायण मंदिर वर्षगांठ : रविवार को होंगे धार्मिक अनुष्ठान, सोमवार को निकलेगा चल समारोह
जावरा। शहर के लालागली स्थित श्री सत्यनारायण मन्दिरकी आंठवी वर्षगांठ राठौर समाज द्वारा दो दिवसीय महोत्सव के रुप में मनाई जा रही हैं। समाज सचिव पवन परमार ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन रविवार को सुबह हवन, यज्ञ ध्वजा के आयोजन मंदिर पर होंगे। रात्री 8 बजे राठौर धर्मशाला खाचरौद रोड़ पर श्री खाटु श्याम भजन संध्या होगी। जिसमें मंदसौर की भजन गायिका माया चौहान एंव रतलाम के भजन गायक अमर विश्वकर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे। भजन संध्या में बाबा श्याम का आकर्षक दरबार सजेगा साथ ही पुष्प और इत्र की वर्षा होगी।सोमवार को निकलेगा चल समारोह – समाज…
जावरा। गोवंश वध हेतु अवैध परिवहन करने के मामले में न्यायाधीश एनएस ताहेड़, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने आरोपी आमीन उर्फ अमीन खान पिता अजीज खान निवासी ग्राम अचेटी जिला मंदसौर को धारा 6 सहपठित धारा 9 मध्यप्रदेश गौवश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 के तहत दोषी पाते हुए एक साल के सश्रम कारावास और 5 हजार के अर्थदण्ड से दण्डित किया हैं। मामले में एक अन्य आरोपी अनीसउद्दीन फरार होने से विचारण जारी रखा गया। सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भूपेन्द्र कुमार सांगते ने बताया कि थाना रिंगनोद की चौकी ढोढर पर पुलिस को सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन…
रतलाम स्थापना दिवस : भगवान श्री रत्नेश्वर महादेव की महाआरती से हुआ शुरु, 3 फरवरी को मनाएंगे गौरव दिवस
– 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति शस्त्र कला कौशल का करेंगी 2 फरवरी को प्रदर्शन रतलाम। रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा रतलाम स्थापना महोत्सव के उपलक्ष्य में 3 फरवरी (बसंत पंचमी) तक तीन दिनी भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार शाम रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी द्वारा स्थापित रत्ननेश्वर महादेव मंदिर रत्नेश्वर रोड पर महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। समारोह की कड़ी अंतर्गत 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति 2 फरवरी-2025 को नेहरू स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे शस्त्र कला कौशल का प्रदर्शन करेंगी। इसके अलावा 3 फरवरी-2025 को रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह…
मध्यप्रदेश एम एस एम ई मंत्री ने की केंद्रीय बजट की सराहना रतलाम । सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने केंद्रीय मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश वित्त वर्ष 2025-26 के बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने शानदार बजट प्रस्तुत किया है। वित्त मंत्री ने एमएसएमई क्षेत्र को देश के डेवलपमेंट के इंजन के रूप में माना है। इसके वर्गीकरण की सीमाओं को ढाई गुना तक बढ़ा दिया है। इसके माध्यम से क्रेडिट कार्ड लोन की सीमा…
सीएम राईज विनोबा को मिला आईएसओ 9001-2015 सर्टिफिकेट, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने शिक्षकों को सौंपे प्रशस्ति पत्र
– विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्कूल घोषित होने पर लोक शिक्षण संचालनालय से मिले, आईएसओ 9001-2015 का प्रमाण पत्र भी मिला रतलाम। नवाचार की श्रेणी में विश्व में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रतलाम के सीएम राईज विनोबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को लोक शिक्षण संचालनालय ने सम्मानित किया है। संचालनालय के प्रमाण पत्र शनिवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने प्राचार्य संध्या वोहरा, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर सहित समस्त स्टाफ को प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यालय को घोषित आईएसओ 9001-2015 का प्रमाण पत्र देकर भी सम्मानित किया।मंत्री काश्यप ने इस मौके पर कहा कि उपलब्धि…
जावरा। संस्था समाधान सामाजिक संस्था द्वारा शनिवार को रणजीत हनुमान मंदिर रावण द्वार पर पशु पक्षियों के लिए अनाज की व्यवस्था हेतु एक स्टैंड संस्था द्वारा अनाज के लिए टंकी और ज्वार की व्यवस्था की जिसमें संस्था समाधान द्वारा आम नागरिकों से भी अपील की है कि वह ज्यादा से ज्यादा बेजुबान जानवरों की अनाज की चुगाने की व्यवस्था करें और घायल पक्षियों के उपचार हेतु लोगों को सहयोग करें संस्था समाधान द्वारा पिछले कई वर्षों से इस तरह की सामाजिक गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं। जिसमें कार्यक्रम में आज प्रमुख रूप से संस्था के प्रमुख पिंकेश मेहरा,…
शिव के मस्तक पर गंगा हमें विवेक रखना सिखाती हैं : साध्वी हेमलता – सुजापुर माताजी मंदिर पर जारी नौ दिवसीय श्रीराम कथा में तीसरे दिन हुआ शिव पावर्ती विवाह जावरा। स्वयं भु आद्यशक्ति पीठ श्रीअम्बेमाता मंदिर पहाड़ी सुजापुर पर अठारहवा ज्ञान गंगा महोत्सव के तीसरे दिन श्री भारत माता सेवाश्रम न्यास अध्यक्षा पूज्य साध्वी हेमलता दीदी सरकार ने शिव विवाह प्रसंग महोत्सव मनाते हुए कहा कि शिव जी का चरित्र हमें सादगी से जीवन जीना सिखाता है। शिव मृत्यु के देवता है किंतु साधारण रहन सहन और उच्च विचार को दर्शाता हैं। शिवजी महान तब बने, जब छोटे लोगो…
