जावरा। 21 एम.पी बटालियन एन.सी.सी.रतलाम के कर्नल संदीप अहलावत द्वारा सी एम राइज स्कूल जावरा की एन.सी.सी. इकाई का निरीक्षण किया गया एवं एन.सी.सी.कैडेटस को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। संस्था के प्राचार्य राजेन्द्र बोस, उप प्राचार्य संजय श्रीवास्तव, पूर्व एन.सी.सी अधिकारी अपारसिंह गंभीर, वर्तमान एन.सी.सी अधिकारी कंवलजीतसिंह गंभीर द्वारा कर्नल संदीप अहलावत एवं सुबेदार मेजर जयपाल सिंह का स्वागत किया गया। कर्नल संदीप अहलावत द्वारा कैडेटस को वर्दी की अहमियत के बारे में, सेना में भर्ती के लिए एन.सी.सी. के लाभ के बारे में, देश की रक्षा, समाज सेवा और व्यक्तित्व विकास के बारे में बताया गया। आभार प्रदर्शन संस्था के उप प्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने माना।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

