– विशेषज्ञों ने दी विविध विषयों की जानकारी,व्याख्यान भी हुए
जावरा। लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार कमला नेहरू कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल में केरियर मेला आयोजित किया गया। मेले का उद्घाटन सीएम राईज स्कूल जावरा के प्राचार्य राजेंद्र बोस, सहायक संचालक ज्योति पटेल, गिरधारीलाल आर्य, उप प्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने किया। दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ मेले का शुभारंभ हुआ। अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्राचार्य सुमित्रा बामनीया के साथ विद्यालय स्टाफ ने किया। अतिथियों ने मेले पर प्रत्येक स्टाल का अवलोकन किया और विषय विशेषज्ञों के साथ संबंधित जॉब की युनिफार्म पहने विद्यार्थियों से फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर अतिथियों ने संबोधित भी किया। करियर मार्गदर्शन प्रभारी कारुलाल जमड़ा ने बताया कि दूसरे सत्र में मंदसौर विश्वविद्यालय के विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर पियूष किटारे, विक्रमसिंह पंवार के व्याख्यान भी हुए। अवलोकन के पश्चात विद्यार्थियों ने फीडबैक प्रपत्र भी भरे, मेले के आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

