– कार में बटालियन के जवान की लाश रखकर आए थे रूपनिया डेम, स्टेयरिंग खराब हुआ तो भागे उल्टे पांव
– गांव के चौकीदार ने देखा तो कार को छोड़कर भागे थे आरोपी
जावरा। क्षेत्र के रूपनिया डेम में 32 वीं बटालियन के एक जवान की लाश ठिकाने लगाने आए तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार लाश ठिकाने लगाने के लिए जिस कार से आरोपी आए थे। उसका स्टेरिंग फैल हो गया था, स्टेयरिंग ठीक नहीं हुआ तो उन्होंने कार को छोड़कर दौड़ लगा दी। उन्हें दौड़ते देख ग्रामीणों ने रोका। सवालों के गोलमोल जवाब मिलने पर ग्रामीण कार के पास पहुंचे। यहां गाड़ी के अंदर लाश देखी। तो तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तीनों आरोपियों को पकड़कर ले जाने लगी तो ग्रामीण उन्हें सौंपने की बात कहते हुए हंगामा मचा दिया। मामला रिंगनोद थाना क्षैत्र के मोरिया ग्राम पंचायत में सोमवार सुबह का है। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
डैम में फेंकना चाहते थे लाश, चौकीदार ने देखा –
पुलिस के मुताबिक, आरोपी रूकनिया डैम में लाश ठिकाने लगाने पहुंचे थे। गांव के चौकीदार ने उन्हें देख लिया। वे डर गए और कार लेकर भागे। रणायरा गुर्जर गांव में कार का स्टेयरिंग फेल हो गया। तीनों आरोपियों ने कार से उतरकर दौड़ लगा दी। जिन्है ग्रामीणों ने पकड़ लिया। एसडीओपी संदीप मालवीय ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में अजय मोगिया, लखन मोगिया और कमल मोंगिया, तीनों निवासी खाखरी सुल्ताना तहसील तराना, जिला उज्जैन के हैं।
गाड़ी के आगे आए ग्रामीण, पुलिस ने समझाया –
पुलिस आरोपियों को लेकर जाने लगी तो गुस्साए ग्रामीण जीप के आगे आ गए। आरोपियों को सौंपने की मांग करने लगे। इस पर सब इंस्पेक्टर जीप के बोनट पर बैठा और ग्रामीणों को समझाइश दी। सब इंस्पेक्टर ने कहा, आप सभी के सहयोग से ये पकड़ाए हैं। एफएसल टीम आ रही है। सख्त कार्रवाई होगी। समझाईश के बाद कहीं जाकर ग्रामीण माने।
प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला –
एसडीओपी मालवीय ने बताया कि कार में जिस शख्स की लाश मिली है, वह 32 वीं बटालियन उज्जैन में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्था था। जवान की पहचान गुलाबसिंह पिता भेरुसिंह निवासी डाबडिय़ा राजपूत के रुप में हुई। प्रारंभिक जांच में जवान की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते किए जाने की बात सामने आई है। मृतक का एक आरोपी की पत्नी के साथ बुरी नजर रखने की बात पर विवाद हुआ था।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

