– श्री हनुमान चालिसा समिति की शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम व हनुमानजी की प्रतिमा रही आकर्षण का केन्द्र
जावरा। भारत वर्ष के हर सनातनी के आराध्य प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव रविवार को समुचे देशभर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रभुश्रीराम की पुजा अर्चना के साथ ही दोपहर 12 बजे शहर के मंदिरों में प्रभु श्रीराम की महाआरती उतारी गई। वहीं विभिन्न धार्मिक आयोजन भी हुए। इसी कड़ी में जावरा शहर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री हनुमान चालिसा समिति द्वारा श्रीराम नवमी के अवसर पर प्रभु श्री राम की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्त हाथों में भगवा ध्वज लेकर जुटे। शोभायात्रा के दौरान प्रभु श्रीराम की धुन में सभी रामभक्तों ने जावरा शहर को भगवामय कर दिया। शोभायात्रा से पूर्व रामबाग पर आयोजन हुआ, जिसमें सुधाकर राव मराठा और क्रांतिकारी संत मनोज काश्यप शेरपुर ने सम्बोधित किया।
समिति द्वारा आयोजित शोभायात्रा दोपहर करीब तीन बजे रामबाग मैदान से प्रारंभ हुई। जो गौवर्धननाथ चौराहा, शुक्रवारियां, फुटी बावड़ी, पीपली बाजार, हंगामा चौक, जवाहरपथ, चुड़ी बाजार, भडभुंजा चौक, बजाजखाना, घंटाघर चौराहा, कोठी बाजार, कमानी गेट, नीमचौक, पिंजारवाड़ी, आजाद चौक, सोमवारियां से होकर पुन: रामबाग मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण बालिकाओं की ढोल नगाड़ा पार्टी रही। जिसमें सभी का मन मोहा, बालिकाओं का तलवार से प्रदर्शन भी आकर्षण का केन्द्र रहा। वहीं शोभायात्रा में शािमल प्रभु श्रीराम और हनुमानजी की प्रतिमा वाली झांकी भी रामभक्तों के लिए आकर्षण बनी रही। शोभायात्रा में शामिल डीजे की धुन पर प्रभु श्रीराम के भजनों पर भक्त झुमते नाचते शामिल हुए। हर और प्रभु के जयकारों के साथ हाथों में भगवा ध्वज लहराते हुए रामभक्तों ने अपने प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया।
शोभायात्रा का हुआ जगह जगह स्वागत –
श्री हनुमान चालिसा समिति द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ। श्रीराम भक्तों ने शोभायात्रा का कहीं पुष्प वर्षा की तो कहीं ठंडे पानी की सेवा कर स्वागत किया। शहर के मुख्य बाजार में प्रकाश मेहरा परिवार, सरस्वती शिशु मंदिर, भारत विकास परिषद, जनसेवा समिति, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, डॉ दिलीप शाकल्य मित्र मंडल, विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय व पाण्डेय परिवार, गवली समाज, भारतीय जनता पार्टी, मारवाड़ी स्वर्णकार समाज, कोठी बाजार मित्र मंडल, अनिल दसेड़ा मित्र मंडल, वरुण श्रोत्रिय मित्र मंडल, पूज्य सिंधी समाज, मार्निंग वॉक ग्रुप, डीबीएम गु्रुप लालागली, लीनेस क्लब जावरा, लायंस क्लब जावरा ओजस राठौर समाज जावरा, राठौर समाज महिला मंडल के साथ विभिन्न समाजजनों ने यात्रा का स्वागत किया।
पुलिस व प्रशासन भी रहा अलर्ट –
श्रीराम जन्मोत्सव के पर्व को लेकर पुलिस और स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय दिखाई दिया। शोभायात्रा के पुरे रुट में मौजुद चौराहों पर पुलिस फोर्स लगाया गया। यात्रा से पहले ही ड्रोन केमरे की मदद से पूरे शोभायात्रा के रुट की सर्चिंग की गई। एएसपी राकेश खाखा, एडीएम राधा महंत, एसडीएम त्रिलोचन गौड़, डीएसपी अजय सारवान, शेरसिंह भुरिया, सीएसपी दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी संदीप मालवीय, तहसीलदार संदीप इवने, शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन, औद्योगिक क्षैत्र थाना प्रभारी वीडी जोशी, बड़ावदा थाना प्रभारी तुरसिंह डावर, एसआई रघुवीर जोशी के साथ विभिन्न चौकी प्रभारी के साथ डीएसबी के देवेन्द्र तिवारी के साथ बड़ी संख्या में राजस्व और पुलिस प्रशासन का अमला तैनात रहा।




