– महावीर के अनुयायियों को एक साथ देख सुखद अनुभूति साध्वी जी
– पंच दिवसीय आयोजन में सहभागिता करने वालों का किया बहुमान
जावरा। त्रिशला नंदन वीर की, जय बोले महावीर की नारों के साथ सकल जैन समाज द्वारा भगवान महावीर के पंच दिवसीय जन्मकल्याण महोत्सव के तहत गुरुवार को सुबह शहर में चल समारोह निकाला। पीपली बाजार स्थित जैन मंदिर से चल समारोह प्रारंभ हुआ। चल समारोह की अनुवानी सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय, नपा उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, नितिराजसिह, डा.एच.एस.राठौर, श्रीसंघ अध्यक्ष इंदरमल टुकडिय़ा, पंकज कांठेड़ , प्रदीप चौधरी, अजीत चत्तर, प्रकाश चोरडिय़ा, अनिल पोखरना, अशोक कोठारी, पवन पाटनी, रितेश जैन, समिति के अध्यक्ष अभय कोठारी, महासचिव शिखर धारीवाल, कोषाध्यक्ष कैलाश बारोड, संरक्षक मदनलाल धारीवाल, नगीनचन्द सकलेचा, धरमचंद चपड़ोद, चन्द्रप्रकाश ओस्तवाल, उपाध्यक्ष विजय आचलिया, पारस कांठेड़, हिम्मत गंगवाल, राजेश बरमेचा, महावीर छाजेड़, अजय सकलेचा सहित महिलाएं, युवा और बच्चों के साथ बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
चल समारोह संयोजक संदीप रांका, सहसंयोजक राहुल ओस्तवाल, राहुल चपडोद ने बताया कि चल समारोह प्रात: 8:30 पिपली बाजार से प्रारंभ होकर शुक्रवारिया, सोमवारिया, लालागली, तंबाकू बाजार, घंटाघर चौराहा, खारीवाल मोहल्ला, आजाद चौक, पिंजारवाड़ी, नीम चौक, कोठी बाजार, बजाज खाना, जवाहर पथ होते हुए पिपली बाजार में धर्म सभा में परिवर्तित हुआ। जहां गुरुवर्या श्रीश्रमण संघीय जिन शासन चंद्रिका मालव गौरव महासती प्रियदर्शनाजी म.सा., तत्व चिंतिका महासती कल्पदर्शनाजी म.सा. आदि ठाणा 2 एवं पुण्य सम्राट श्रीमद विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी मसा की आज्ञानुवृति गुरुवरीया अविचल दृष्टा श्रीजी मसा की सुशिष्या शाश्वतप्रिया श्रीजी म.सा.के प्रवचन हुए।
घोड़े बग्गी और पाठ शाला के बच्चे रहे आकर्षण का केन्द्र –
मिडिया प्रभारी रवि दुग्गड एवं अभय जैन मंत्री ने बताया कि चल समारोह में भगवान महावीर स्वामी के चित्रों के साथ ही घोड़े बग्गी बैंड ढोल पाठशालाओं के बच्चे आकर्षक गणवेश में रहेंगे साथ ही महिलाएं अपने-अपने मंडल के साथ शामिल हुई। चल समारोह का विभिन्न संस्थाओं नगर पालिका परिषद, ब्लाक कांग्रेस कमेटी, भारतीय जनता पार्टी, हिन्दू जागरण मंच, जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री, जैन सोश्यल ग्रुप जावरा गोल्डन, जैन सोश्यल ग्रुप जावरा सेन्ट्रल, जैन सोश्यल ग्रुप जावरा, संगिनी, राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद, जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप एक्टिव, मन का राजा ग्रुप, जैन सोश्यल ग्रुप नवकार, जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप, माईल स्टोन एकेडमी, जावरा पब्लिक स्कूल, सेंट पाल स्कूल, फिनिक्स इंटरनेशनल स्कूल, पैरामाउंट एकेडमी, बजरंग दल ने स्वागत किया। नगर में तोरण द्वार आदि भी सजाए गए। धर्म सभा में स्वागत भाषण समिति अध्यक्ष अभय कोठारी,धरमचंद चपडोद ने आयोजन की जानकारी दी। मंगल गीत अर्चना करनावट, प्रमिला धारीवाल, टीना आंचलिया, मीना संघवी ने प्रस्तुत किया। संचालन विजय ओरा ने किया। आभार चन्द्रप्रकाश ओस्तवाल ने माना।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

