• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

June 10, 2026

पड़ोसी ही निकला चोर! पिपलोदा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 5.75 लाख रुपए का माल बरामद

June 10, 2026

जावरा में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप : रिटायर शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

June 9, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, June 10
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»मलेनी नदी के तट से 40 डिग्री तापमान में प्रसिद्ध गोठड़ा माताजी की हुई भविष्यवाणी, कई राज्यों के पहुंचे किसान
जावरा

मलेनी नदी के तट से 40 डिग्री तापमान में प्रसिद्ध गोठड़ा माताजी की हुई भविष्यवाणी, कई राज्यों के पहुंचे किसान

EditorBy EditorApril 7, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– तेज बारिश, भूकंप के साथ हादसो में होगी बढ़ोतरी, लाल और काली फसलों के भाव में रहेगी तेजी
– सोने के भाव तेज रहेंगे तो चांदी रहेगी मिडीयम
– भविष्यवाणी से पहले निकाला वाडिय़ों का चल समारोह
जावरा। नगर से दक्षिण दिशा की और करीब 17 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम गोठड़ा में विश्व प्रसिद्ध श्री महिषासुर मर्दनी गोठड़ा वाली माताजी की भविष्यवाणी को सुनने के लिए सोमवार को देश के कोने कोने से हजारो की तादात में श्रृद्धालु मलेनी नदी तट पर जूटे। जहां दोपहर 2 बजकर 15 मिनीट पर माताजी के पंडे ने मलेनी नदी के बीच बने ओटले से वर्षभर में घटने वाली घटनाओं, फसलों में तेजी मंदी, सोने चांदी के भाव, राजनीति के साथ ही बारिश तथा प्राकृतिक आपदाओं के बारे में भविष्यवाणी की। 40 डिग्री तापमान में भी भारी भीड़ भविष्यवाणी सुनने पहुंची।

भविष्यवाणी में ये कहा –
भविष्यवाणी करते हुए पंडाजी ने कहा कि आने वाले साल में राजा नही बदलेगा लेकिन अपसी खीचंतान बहुत रहेगी। राजनीति में उठापठक होगी, दंगे फसाद भी होगें। दुर्घटनाएं बहुत होगी, इसलिए संभल कर रहे। सभी फसलो के भाव अच्छे रहेगें। इस वर्ष गर्मी बहुत पडेगी जिससे कई जगह आग लगेगी। गर्मी से वाहनो में भी आग लगेगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बैसाख में हवा के साथ बारिश होगी। अषाढ़ में आंधी तूफान से जन-धन का खूब नुकसान होगा। आने वाले साल में गर्मी भी बहुत पड़ेगी और लोग परेशान हो जाएंगी। ओले खूब गिरेंगे और मावठे की बारिश भी होगी। बारिश भी जल्द ही आ जाएगी, लेकिन शुरूआती बारिश में बोवाई न करें। खंड वर्षा होगी, दो बोवनी होगी। अच्छी बारिश होगी फिर भी कई जगह सुखा भी रहेगा। अन्य जगह अच्छी बारिश होगी। सावन में नवमी के बाद अच्छी वर्षा होगी, कुंआर माह में हवा के साथ पानी गिरेगा, भादवा में आधे माह बाद पानी गिरेगा। माह और पौष माह में भुकंप के झटके आएंगे।लहसुन और प्याज में रहेगी तेजी, सोयाबीन में रहेगा इल्ली का प्रकोप –
लहसून और प्याज के भाव अच्छे रहेगें। सोयाबीन में इल्ली का प्रकोप रहेगा। लेकिन भाव में उतार चढ़ाव चलेगा। सोने के भाव में तेजी रहेगी, चांदी का भाव मिडियम रहेगी। मटर, टमाटर, चना, मिर्च सहित सभी फसलो के भाव अच्छे रहेगें। लाल और काले रंग की फसले अच्छी रहेगी। बीमारियां फैलेंगी, इसलिए महावीर यज्ञ आदि कार्य करना। कुल देवताओ की पूजा करना। खेड़ा देव का पूजन भी करना, अच्छी बात यह भी रहेगी कि सभी प्रकार की फसलें आने वाले साल में अच्छी होंगी। फसलों का उत्पादन भी अच्छा होगा, परंतु धैर्य रखना पड़ेगा।ट्रेक्टर से नहीं करे जुताई –
उल्लेखनीय है कि गोठड़ा वाली माताजी की भविष्यवाणी को सुनने बड़ी संख्या में किसान पहुंचते है,क्यों कि किसानों को यहां खेत में जुताई करने और बोवनी का मुर्हूत मिलता हैं। भविष्यवाणी में इस बार जुताई का मुर्हूत बताते हुए पंडाजी ने कहा कि इस साल बोवनी आधा अषाढ़ की एकम से अष्टमी तिथि तिथि तक तथा दुसरी बोवनी उतरते आषाढ से बेठता सावन का नौ दिन में बोवनी करना उत्तम रहेगी। खेत जोतने का मुर्हूत तेरस गुरुवार को दोपहर 3 से 6 बजे तक बताया, पंडाजी ने किसानों से हाथ से मुर्हूत करना, ट्रेक्टर से मत करना,जमीन माता की पूजा करना, तिलक लगाकर मुर्हूत करना। भविष्यवाणी में गौरक्षा और बेटी की रक्षा करने का संदेश भी दिया। निकला वाडिय़ों का चल समारोह –
बुधवार को दोपहर 12.15 बजे उत्तर हवन एवम पूजन, पूर्णाहुति महाआरती सम्पन्न होकर दोपहर 01 बजे माताजी के मंदिर से ज्वारा विसर्जन का भव्य चल समारोह निकला, जो गांव के प्रमुख मार्गो से होता हुआ मलेनी नदी के तट पर पंहुचा जहां वाडी विसर्जन के बाद माताजी ने भविष्यवाणी की। गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी सुनने नागदा खाचरौद विधायक डॉ तेजबहादुरसिंह के साथ राजस्थान, गुजरात ,छत्तीसगढ़, पंजाब सहित मध्यप्रदेश के कई जिलों से किसान व व्यापारी वर्षभर का भविष्य सुनने पहुंचे थे।

Post Views: 277
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

महंगाई और NEET पेपर लीक पर भड़की युवक कांग्रेस, जावरा में मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ अभियान से किया विरोध

June 6, 2026

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैंप में किसानों को 15 करोड़ रुपए के ऋण वितरित

June 6, 2026

जावरा में फायर सेफ्टी ऑडिट : राठौर नर्सिंग होम, लायंस क्लब और जोयो होटल का निरीक्षण

June 5, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

By EditorJune 10, 2026

– रिंगनोद थाना क्षेत्र में ढोढर चौकी पुलिस की घेराबंदी सफल, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स…

पड़ोसी ही निकला चोर! पिपलोदा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 5.75 लाख रुपए का माल बरामद

June 10, 2026

जावरा में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप : रिटायर शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

June 9, 2026

100 किलो डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, माननखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

June 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

June 10, 2026

पड़ोसी ही निकला चोर! पिपलोदा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 5.75 लाख रुपए का माल बरामद

June 10, 2026

जावरा में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप : रिटायर शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

June 9, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.