– गवली बनाओं प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन
– चौथे दिन बुधवार को वाहन रैली के साथ होग वीर गुणगान का आयोजन
जावरा। श्री संयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति द्वारा मनाया जा रहा है पांच दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव के चौथे दिन वाहन रैली के साथ ही वीर गुणगान का आयोजन होगा। दोपहर में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता होगी। प्रात: 7 बजे प्रभात फेरी का आयोजन होगा। जो नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए सागर साधना भवन पहुंचकर समाप्त होगी।
संस्था के ललित भंडारी एवं शेखर नाहर व प्रचार सचिव अभय जैन, रवि दुग्गड, निश्चल पोखरना ने बताया कि आयोजन के तीसरे दिन चौपाटी क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें महिलाओं ने 16 सपना के साथ भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव का चित्रण किया हुआ था तथा महिलाएं हाथों में भगवान महावीर स्वामी के संदेश की तख्तियां लेकर चल रही थी। प्रभात फेरी में समिति अध्यक्ष अभय कोठारी, महासचिव शिखर धारीवाल, कैलाश बारोड, संरक्षक चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, नगिनचंद सकलेचा, कमल नाहटा, सुनील कोठारी, प्रभात फेरी संयोजक अतुल मेहता, वीरेंद्र सेठिया सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ जन, महिलाएं बालिका एवं युवा भगवान महावीर स्वामी का जयकारा लगाते एवं नृत्य करते हुए चल रहे थे।
गौसवा के बाद हुआ ध्वजारोहण –
प्रात: श्वेतांबर जैन वरिष्ठ महासंघ द्वारा जीव दया समिति पर गायों को चारा खिलाया गया इस अवसर पर अभय सुराणा,पुखराज पटवा, सुजानमल कोचट्टा उपस्थित थे। प्रात: 11 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम पिपली बाजार पर रखा गया। जिसमें मुख्य रूप से चंद्रप्रकाश ओस्तवाल ,धरमचंद चपडोद नगीनलाल सकलेचा, अभय कोठारी, शिखर धारीवाल, कैलाश बारोड़, आशीष दासोत, अजय सकलेचा, राजेश बरमेचा, सुनील पोखरना, अजय करनावट, अर्चना करनावट, चित्रा ओस्तवाल आदि सहित समिति प्रमुख उपस्थित रहे।
दोपहर में हुई गवली बनाओ प्रतियोगिता –
मंगलवार को दोपहर 3 बजे सागर साधना सदन सोमवारिया पर गवली बनाओं दीप सजाओ प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों और महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के आयोजन जेएसजी संगिनी, जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप एवं चंदा प्रभु दिगंबर जैन महिला मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे। चल समारोह समिति के संयोजक संदीप रांका, यतिन्द्र सकलेचा, अशोक चोपड़ा, निलेश धारीवाल, पारस छाजेड़, सुभाष टुकडिय़ा, सुभाष डूंगरवाल, पारस सकलेचा, प्रकाश जैन पटवारी, सारिका कॉलोनी के साथ जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री, जैन सोशल ग्रुप एक्टिव, सखी सहेली ग्रुप पुण्य सम्राट शिक्षा समिति के पदाधिकारियों ने श्रीसंयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति द्वारा मनाए जा रहे पंचकल्याणक महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील समाजजनों से की हैं।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

