– रात में जावरा पहुंचे एसपी के आदेश पर शहर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
जावरा। आंटिया चौराहे के समीप औद्योगिक क्षैत्र में संचालित पोरवाल आईस फेक्ट्री में बीती रात गैस रिसाव के मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी के आदेश पर शहर पुलिस ने फैक्ट्री संचालक पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया हैं।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात करीब 10 बजकर 20 मीनिट पर थाना जावरा शहर क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस कॉलोनी,खारीवाल कॉलोनी व आसपास के रहवासियो को किसी गंध की वजह से आंखों में आंसू आना, उल्टी, व सांस लेने में परेशानी हो रही। इस प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत आसपास का इलाका फोर्स की मदद से सर्च करवाया गया। जिसमें अंटीया चौराहा पर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पोरवाल आइस फैक्ट्री एंड कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव हो रहा था, जो तुरंत मौके पर मास्क व पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम कर गैस रिसाव फैक्ट्री मालिक सानिध्य पिता लालचंद पोरवाल (25) निवासी लालागली जावरा की मदद से तुरंत बंद करवाया, तथा फायर ब्रिगेड से संपूर्ण क्षेत्र में पानी का छिड़काव करवाया गया। कॉलोनी वासियों को इस संबंध में सतर्क रहने तथा कोई भी समस्या होने पर तत्काल पुलिस या प्रशासन को सूचित करने की बात कहीं। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में एंबुलेंस फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की गई तथा संबंधित विभाग के कर्मचारी एवं पुलिस बल तैनात किया गया। जिसे बंद कर दिया गया है।
सूचना पर पहुंचे रतलाम एसपी –
गैस रिसाव की सूचना मिलने पर मामले की गंभीरता को समझते हुए एसपी रतलाम अमित कुमार तत्काल रतलाम से जावरा पहुंचे और मोका मुआयना किया। उपस्थित अधिकारियों व बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम त्रिलोचन गौड़, तहसीलदार संदीप इवने भी मौजुद रहे। एसपी ने फैक्ट्री संचालक पर प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए। शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन ने बताया कि फैक्ट्री संचालक सानिध्य पोरवाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 286, 289 के तहत प्रकरण दर्ज किया हैं।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

