– महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यापर्ण और सांफा बांध प्रतियोगिता के साथ मनी राणा प्रताप की जयंति
– मांगलिक भवन निर्माण में दानदाताओं ने दिया सहयोग, हॉल के लिए भेंट की तस्वीर
जावरा। जब तक हम संस्कार के भाव हमारे बच्चों में नहीं जगाएंगे तब तक समाज का सुधार नहीं हो सकता हैं। आज हम देखते हैं कि शादी ब्याह में राउण्ड टेबल लगाते हैं, मांस मदिरा परोसते हैं, आज समाज मांस मदिरा परोसकर घर की लक्ष्मी को बिदा करता हैं। इसलिए लक्ष्मी रुष्ट हो रही हैं। आज महाराणा प्रताप जयंति के अवसर पर हम प्रण ले कि शादी ब्याह में मांस और मदिरा नहीं परोसेंगे, जिस घर में मांस मदिरा का उपयोग होता हैं उस घर में अपनी बेटी ना तो देना चाहिए और नाहीं ऐसे घर से बहु लाना चाहिए।
यह बात अंबाजी धाम निपानिया के पीठाधिश्वर ने हरियाखेड़ा रोड़ स्थित महाराणा प्रताप मांगलिक भवन पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जावरा (राजपूत समाज) द्वारा आयोजित 485 वां महाराणा प्रताप जन्मोत्सव पर मुख्य वक्ता के रुप में कहीं। संत श्री ने समाज में फैली कुरितियों को दूर करने और समाज को एक जुट रहने के साथ ही किसी भी सामाजिक व धार्मिक आयोजन में राजपूत समाज के सरदार को सदैव पगड़ी पहनने की सलाह दी। आयोजन में अतिथि के रुप में उपस्थित रहे पूर्व अध्यक्ष मध्यप्रदेश शहरी एवं ग्रामीण कल्याण बोर्ड मध्यप्रदेश शासन (केबीनेट मंत्री दर्जा) सुल्तानसिंह शेखावत, सेवानिवृत उप पुलिस अधीक्षक एवं एमपी हेड क्वांटिनम म.प्र. विण्ड फार्म डेवलपमेंअ कंपनी लिमिटेड भूपेन्द्रसिंह राठौर, सेवानिवृत सेंट्रल एक्साईज एवं कस्टम अधिकारी बलवंतसिंह राठौर (गोंदी शंकर) ने भी सम्बोधित करते हुए समाज को एकत्र और संगठित होने की बात कहीं।
प्रतिमा पर माल्यापण के साथ हुआ शुभारंभ –
संस्था के ग्रामीण अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह सिसौदिया ने बताया कि आयोजन का शुभारंभ मांगलिक भवन पर स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा माल्यापर्ण के साथ हुआ। सभागृह में प्रताप के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्वल्लन के बाद अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष कान्हसिंह चौहान ने दिया। संस्था संरक्षक डॉ हमीरसिंह राठौर, उपाध्यक्ष विरेन्द्रसिंह सोलंकी, समाजसेवी नारायणसिंह चिकलाना, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश प्रवक्ता जितेन्द्रसिंह चन्द्रावत (बरखेड़ी), करणी सेना परिवार जिला उपाध्यक्ष हरीश प्रतापसिंह (पिपलौदा), शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन, महिला विंग से कामिनी राठौर ने सम्बोधित किया। आयोजन में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए साफा बांध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें अंशिका चौहान और मनुदेवसिंह सोनगरा को सम्मानित किया गया। अतिथियों को संस्था पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह व शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। संचालन कार्यकारी अध्यक्ष विक्रमसिंह चोहान और सचिव जितेन्द्रसिंह राठौर ने किया। आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेपालसिंह खजुरिया ने माना।
मांगलिक भवन के लिए मिला आर्थिक सहयोग –
संस्था कोषाध्यक्ष शैलेन्द्रसिंह व प्रवक्ता विजयपालसिंह चन्द्रावत ने बताया कि आयोजन के दौरान अतिथि के रुप में उपस्थित रहे बलवंतसिंह राठौर, भूपेन्द्रसिंह राठौर के साथ जितेन्द्रसिंह सिसौदिया (जालीनेर), नरेन्द्रसिंह सिसौदिया, डॉ हेमंतसिंह सिसौदिया, राजपालसिंह डोडिया, डॉ नितीराजसिंह डोडिया, सोहनसिंह सोनगरा ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। वहीं बन्ना सा कलेक्शन के जितेन्द्रसिंह सिसौदिया ने मांगलिक भवन के लिए महाराणा प्रताप का चित्र भेंट किया। पूर्व पार्षद कविता चौहान की ओर से हाल के लिए तीन पखों की घोषणा की।
इनकी रही उपस्थिति –
इस दौरान सह सचिव बहादुरसिंह सोनगरा, सह कोषाध्यक्ष राकेशसिंह राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेपालसिंह डोडिया (खजुरिया), सोमेन्द्रसिंह सिसौदिया, दीपेन्द्रसिंह राठोर (धतुरिया), माखनसिंह राणावत (अयाना), महेन्द्रसिंह सोलंकी (बामनखेड़ी), गजराजसिंह राठौर (तालीदाना), अरविन्दसिंह चौहान, कार्यालय मंत्री हरीसिंह चौहान, संगठन मंत्री दिलीपसिंह कछावा, पप्पुसिंह राठौर, सांस्कृतिक सचिव आनंदपालसिंह चौहान, पर्वतसिंह सोनगरा, कमलसिंह सोनगरा, महेद्रसिंह खिंची, राजपालसिंह डोडिया, प्रदीपसिंह झाला, नंदेश्वरसिंह सेंगर, दशरथसिंह (आक्याबैनी), भूपेन्द्रसिंह सोलंकी (सुजापुर), छत्रपालसिंह, पवनसिंह खिंची, अजयसिंह कछावा, भूपेन्द्रसिंह चौहान, दीपेन्द्रसिंह राठौर (लुहारी), मनुदेवसिंह चन्द्रावत, महेन्द्रसिंह चन्द्रावत, शैलेन्द्रसिंह चन्द्रावत, हिम्मतसिंह डोडिया, जीवनसिंह चौहान, कविता कुंवर चौहान, प्रिया सिसौदिया, अन्नपुर्णा पंवार,दादु बना (तालिदाना), शुभमसिंह राणावत (अयाना), आदि सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।





Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

