– जावरा में बनाए 350 सिविल डिफेंस वालेन्टियर
जावरा। मानसून से पूर्व रतलाम होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ ने जावरा जनपद पंचायत सभागृह में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें सीपीआर, फायर डेमो, स्ट्रक्टचर लेसिंग एवं घरेलु उपकरणों द्वारा बाढ़, भूकंप एवं अन्य आपदाओं से बचने के तरीके सिखाए गए। साथ ही सिविल डिफेंस वालेन्टियर भी बनाए गए।
जिला कलेक्टर राजेश बाथम और जिला सैनानी होमगार्ड रोशनी बिलवाल के निर्देशन में एसडीएम त्रिलोचन गौड़, तहसीलदार संदीप इवने तथा सीईओ जिला पंचायत बलवंत नवलाया की उपस्थिति में रतलाम होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ द्वारा प्लाटून कंमाण्डर ज्योति बघेल के नेतृत्व में कृष्ण गोपाल भाटी, रवि खांदेल, अभिषेक बैरागी, योगेश दोनिया, कालू ओहरी एवं शोएब खान द्वारा आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षा के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण के दौरान सीपीआर, फायर डेमो, स्ट्रक्टचर लेसिंग एवं घरेलु उपकरणों द्वारा बाढ़, भूकंप एवं अन्य आपदाओं से बचने के तरीके सिखाए गए। इस दौरान करीब 350 सिविल डिफेंस वालेन्टियर के फार्म लेकर वालेंटियर बनाए गए।
प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेंगे 5-5 वालेन्टियर –
बारिश व प्राकृतिक आपदा के दौरान ग्रामीण अंचलों में जहां तत्मकाल प्रभाव से एसडीईआरआफ या अन्य कोई अधिकारी नहीं पहुंचे तब तक आपदा वाली स्थिति में ग्रामीणों को संभालने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में 5-5 सिविल डिफेंस वालेन्टियर बनाने का लक्ष्य रखा गया हैं। जिन्है प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि आपदा के समय वे प्राथमिक बचाव कार्य कर सकें। इसके लिए सम्पूर्ण रतलाम जिले में 1750 वालेन्टियर बनाए जाएंगे। पूर्व में जिले के सैलाना और आलोट में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा चुका हैं। आने वाले दिनों में बारिश के पूर्व शेष सभी तहसीलों में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

