– सभी ब्रांच में 60-60 सीटों पर मिलेगा प्रवेश, शासकीय व अशासकय उपक्रमों में केंपस प्लेस्मेंट की सुविधा भी मिलेगी
जावरा। 10 वीं के बाद सीधे पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन का अवसर जिसमें सिविल, मैकेनिकल, इलेक्टिकल, कम्प्यूटर साईस इंजीनियरिंग में एडमिशन दिया जा रहा है जिसका रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हो चुका है। प्रत्येक ब्रांच में 60-60 सीटें उपलब्ध हैं। रजिस्ट्रेशन हेतु पॉलिटेक्निक महाविद्यालय या किसी भी एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क सेंटर पर उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता हैं।
शहर के गो.तो. पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावरा के प्राचार्य जीबी बामनकर ने बताया कि महाविद्यालय में ऑनलाईन प्रवेश प्रकिया प्रारंभ हो चुकी हैं। महाविद्यालय में शासन की समस्त सुविधाओं का लाभ जैसे छात्रवृत्ति, ड्राईंग स्टेशनरी, बुक-बैंक आदि योजनाओं का लाभ दिया जाता है। यहां से डिप्लोमा प्राप्त विद्यार्थियों को शासकीय उपक्रमों रेल्वे, एमपीईबी, पीडब्ल्युडी, पीएचई एवं सिविल वक्र्स आदि के साथ ही पब्लिक एवं प्रायवेट इण्डस्ट्रीज में अच्छे पैकेज पर जॉब प्राप्त करने हेतु केम्पस इन्टरव्यूह का आयोजन भी किया जाता हंै। डिप्लोमा करने के पश्चात् इंजीनियरिंग कॉलेज में सीधे सेकेण्डीयर में प्रवेश पा सकते हैं। विद्यार्थी कक्षा 10 वीं बाद अपने सुनहरे भविष्य के लिए पॉलिटेक्निक कालेज जावरा में प्रवेश करावें। काउंसलिंग हेतु dte.mponline.gov.in अन्य जानकारी एवं कॉलेज की वेबसाईट gtpcjaora.in पर उपलब्ध हैं। रजिस्ट्रेशन हेतु 9993998277, 9425944144, 9407115900 इन नंबरों पर सम्पर्क कर सकते हैं।

